घर से 2 दिनों से लापता था, आज सुबह डेम के पास लाश मिली
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश उच्चभिट्ठी डेम के पास मिली है। युवक दो दिनों से घर से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने रात में दी थी। जहां आज सुबह युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस टीम जांच कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला कोतरा रोड थान
.
मिली जानकारी के मुताबिक जैजेपुर का रहने वाला प्रभुनाथ चौहान 43 साल पिछले करीब 5 सालों से कोसमपाली के श्रमिक विहार में रहकर जिंदल फैक्ट्री में किसी ठेकेदार के अंडर मजदूरी काम करता था।
प्रभुनाथ चौहान शराब पीने का आदि था और शुक्रवार से वह घर नहीं गया। ऐसे में शनिवार की रात को उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करायी।
जहां रविवार की सुबह उच्चभिट्ठी डेम के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को लगी, तो मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी गई।
इसके बाद पुलिस और फाॅरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर में मारने की वजह से कोई चोट के निशान नहीं मिले। हांलाकि आंख के पास खून जरूर निकला हुआ था। इससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस और टीम मौके पर जांच करती हुई
पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा पुलिस शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजवाया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है।
सुबह पुलिस को सूचना मिली इस संबंध में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि शुक्रवार को श्रमिक विहार काॅलोनी से कुछ लोगों ने आकर गुमशुदगी की सूचना कोतरा रोड थाना में दी थी।
रविवार की सुबह कैनाल के वाॅल गेट पर एक शव मिला। परिजनों से शिनाख्त कराने पर उसकी शिनाख्त प्रभुनाथ के रूप में हुई है। मामले में पुलिस और फाॅरेसिंक टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
<
