बिलासपुर में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार माजदा की टक्कर से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवती कसक बग्गा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पिता जगदीश बग्गा घायल हो गए। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।
.
जानकारी के मुताबिक, जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ बिलासपुर से बिल्हा लौट रहे थे। शाम करीब 4:15 बजे वे परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार माजदा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश बग्गा को पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद माजदा चालक वाहन समेत फरार हो गया।

पिता का इलाज जारी
आसपास के लोगों ने 112 की मदद से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटनाकारी माजदा (नंबर CG 04 43030) का पता लगाया गया।
शादी के लिए खरीदारी करने आए थे
ड्राइवर शेखर यदु (20) को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। बाप-बेटी रिश्तेदार की शादी के लिए खरीदारी कर बिलासपुर आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। यह परिवार बिल्हा बाजारपारा स्थित गुरुद्वारा के पास रहता है।

<
