राजनांदगांव | खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा गस्त के दौरान ग्राम चारभाठा, घुमका, पटेवा, बीजेतला में खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर कार्रवाई की गई। इसके तहत घुमका में देवेन्द्र साहू के स्वामित्व की हाईवा सीजी 07 सीएक्स 9116 से ग्राम नंदनी निवासी वाहन चालक हीरा पटेल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने तथा फागू वर्मा के स्वामित्व की हाइवा सीजी 08 एई 2553 द्वारा रेत का अवैध भण्डारण से परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना घुमका को सुपुर्द किया गया। आगे की कार्रवाई की गई।
<
