![]()
बालोद | शहर के अंदरूनी एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित कई खाली प्लॉट अब कचरा फेंकने के स्थान बनते जा रहे हैं, जिससे आसपास गंदगी और अस्वच्छता की स्थिति निर्मित हो गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इन खाली प्लॉट्स में लोग खुलेआम कचरा फेंक रहे हैं, जिससे वहां बदबू और गंदगी फैल रही है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। ऐसे खाली प्लॉट्स की नियमित सफाई कराई जाए तथा कचरा फेंकने वालों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सके। -विगु सोनकर, बालोद
<
