![]()
पानी मांगने पर बहू ने ससुर को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला
सूरजपुर जिले में पानी मांगने पर एक बहू ने अपने ससुर की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। यह घटना प्रतापपुर के मायापुर गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
.
जानकारी के अनुसार, मायापुर गांव निवासी वृक्षराम बरगाह (ससुर) रात में शराब पीकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्यास लगी और उन्होंने अपनी बहू फुलकुंवर से पीने के लिए पानी मांगा।
पानी मांगने की बात पर बहू फुलकुंवर को गुस्सा आ गया। उसने पास पड़े डंडे से अपने ससुर वृक्षराम पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर भी किया हमला
वृक्षराम पर हमला होते देख उसका पति बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोपी फुलकुंवर ने उस पर भी हमला कर दिया। पति ने किसी तरह अपने पिता को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में ससुर की मौत
हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृक्षराम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू फुलकुंवर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर संतोष महतो ने घटना की पुष्टि की है।
<
