![]()
सिटी रिपोर्टर| भिलाई भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई का 40वां संस्करण आयोजित किया गय
.
यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई। शहीद उद्यान, परिवार चौक से रेल चौक होते हुए मिराज सिनेमा चौक से होते हुए वापस प्रगति भवन पहुंची। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह का प्रदर्शन किया। बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर एवं बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं ओए-बीएसपी के पूर्व महासचिव परविंदर सिंह के नेतृत्व में साइकिलिंग की गई। इस आयोजन में महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर, सचिव दुर्ग जिला साइकल पोलो एसोसिएशन शशांक देशमुख, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य शशिकांत पांडे, पूर्व ओए प्रतिनिधि वीके त्रिपाठी, राजेन्द्र जोशी, रामजशपाल मौजूद थे। रैली के दौरान लगभग 150 बच्चों और पदाधिकारी मौजूद रहे।
<
