![]()
बीजापुर में चल रही सीआरपीएफ भर्ती के दौरान जवान ने अभ्यर्थी को ‘मुर्गा’ बनाकर उसके सिर पर जूते से लात मार दी। इस घटना का वीडियो वहां बैठे दूसरे अभ्यर्थी ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
.
जानकारी के अनुसार, जिस युवक को लात मारी गई, वह आदिवासी समुदाय से है। इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अभ्यर्थी ने रिकॉर्ड किया वीडियो
बताया जा रहा है कि लगातार ऐसे गलत व्यवहार होने की वजह से ही किसी अभ्यर्थी ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी अधिकारी की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा बीजापुर के दौरे पर थे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में लगे सुरक्षाबलों और अधिकारियों से मुलाकात भी की।
दरअसल, सुकमा जिले में कुल 152 पद (129 पुरुष, 23 महिलाएं) और बीजापुर जिले में कुल 148 पद (126 पुरुष, 22 महिलाएं) के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
<
