.
ग्राम पचभैया में शीतकालीन सत्र के दौरान स्टार 11 क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 दिसंबर से हाई स्कूल मैदान में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 10001 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 6001 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपए की नगद राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और इसके साथ ही खेल भावना को बढ़ावा देना है।
<
