Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Copper theft from private power plant | निजी पावर प्लांट से तांबा चोरी: 2 लाख से अधिक का तांबा चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार – Tilda News
Breaking News

Copper theft from private power plant | निजी पावर प्लांट से तांबा चोरी: 2 लाख से अधिक का तांबा चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार – Tilda News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
34970713 9455 45a2 a248 099d94126aff 1765031974423
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



34970713 9455 45a2 a248 099d94126aff 1765031974423

खरोरा पुलिस ने पावर प्लांट से तांबा चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लाख 10 हजार रुपये मूल्य का 105 किलोग्राम चोरी का तांबा और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। यह घटना रायखेड़ा स्थित पावर प्लांट म

.

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह (28), राहुल सिंह (21), दविंदर सिंह (30), बलविंदर सिंह (40) और दलप्रीत सिंह (30) शामिल हैं। संदीप, राहुल, दविंदर और बलविंदर मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले के सरारीमांड चौकी कैरो थाना पट्टी के निवासी हैं, जबकि दलप्रीत सिंह भी तरनतारन के पट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ये सभी वर्तमान में रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के चिचोली गांव में पावर प्लांट के सामने किराए के मकान में रहते थे।

पावर प्लांट के स्टोर्स इंचार्ज ने की ​थी शिकायत

इस मामले में पावर प्लांट रायखेड़ा के स्टोर्स इंचार्ज ने 6 दिसंबर को खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे वार्ड 4 की जांच के दौरान वहां रखा लगभग 5800 मीटर विद्युत केबल गायब मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 30 नवंबर को सुबह करीब 5 बजे यार्ड में घुसकर आरी ब्लेड और वायर कटर की मदद से केबल को टुकड़ों में काटा था। उन्होंने ऊपरी कवर हटाकर तांबे के तार निकाले और चोरी किए गए तांबे को अपने किराए के मकान में छिपाकर रखा था।

आरोपियों के पास से 2 लाख 10 हजार के तार जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 किलोग्राम तांबा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है, के साथ-साथ दो आरी ब्लेड और एक वायर कटर जब्त किया। सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। उनके खिलाफ धारा 305(क) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 893
Views Last 7 days : 5424
Views Last 30 days : 9750
Total views : 101950
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.