Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy over religious conversion in Kondagaon, police took charge | कोंडागांव में धर्मांतरण पर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा: शासकीय कर्मचारी समेत 4 पर आरोप, पूछताछ के लिए थाने लाए गए – Kondagaon News
Breaking News

Controversy over religious conversion in Kondagaon, police took charge | कोंडागांव में धर्मांतरण पर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा: शासकीय कर्मचारी समेत 4 पर आरोप, पूछताछ के लिए थाने लाए गए – Kondagaon News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aeb39868 1314 493a 88f0 ff0a7890491c 1766160114487
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aeb39868 1314 493a 88f0 ff0a7890491c 1766160114487

कोंडागांव में धर्मांतरण के आरोप को लेकर ईसाई समुदाय और बजरंग दल के बीच विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला माकड़ी थाना क्षेत्र के काटागांव का है।

.

जानकारी के अनुसार, मसीह समाज से जुड़े कुछ लोग शुक्रवार को काटागांव में एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे थे। इसी दौरान आदिवासी समाज और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आरोपों के घेरे में आए लोग बोले- परिवार ने बुलाया

आरोपों के घेरे में आए लोगों का कहना है कि उन्हें संबंधित परिवार ने ही अपने घर बुलाया था। हालांकि, जिस परिवार के घर ये लोग पहुंचे थे, उसके सदस्य तरुण कुंजाम ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने किसी को बुलाया था।

क्लर्क समेत 4 को पूछताछ के लिए थाने लाया गया

इस मामले में धर्मांतरण कराने के आरोप में चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। इनमें जल संसाधन विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ अरुण कुमार चौहान, उनकी पत्नी दुलारी बाई, साली किरण पुजारी और एक मित्र संतोष कुमार कश्यप शामिल हैं।

मामले की जांच जारी- तहसीलदार

माकड़ी तहसीलदार अंकुर रात्रे ने बताया कि विवाद की सूचना पर कुछ लोगों को माकड़ी थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, अरुण कुमार चौहान ने कहना है कि मुझे बुलाया गया था, इसलिए मैं परिवार और मित्र के साथ वहां गया था। धर्म परिवर्तन कराने का कोई इरादा नहीं था।

बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इधर, तरुण कुंजाम ने कहा कि मैंने किसी को नहीं बुलाया। वे लोग खुद मेरे घर पहुंचे थे। घटना के बाद बजरंग दल और आदिवासी समाज के नेता थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 25 दिसंबर को प्रस्तावित मसीह समाज की रैली का भी विरोध किया।

25 दिसंबर की रैली पर रोक की मांग

आदिवासी समाज के युवा नेता छोटू सलाम ने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे और 25 दिसंबर की रैली पर रोक लगाए, नहीं तो समाज आंदोलन करेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक दया सागर उइके ने भी सभी आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.