Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy over payment in Pt. Pradeep Mishra’s Katha | पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में पेमेंट को लेकर विवाद: टेंट संचालक डोम उखाड़ने पहुंचे, पुलिस ने रोका, विवाद सुलझा तो दोबारा शुरू हुई कथा – durg-bhilai News
Breaking News

Controversy over payment in Pt. Pradeep Mishra’s Katha | पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में पेमेंट को लेकर विवाद: टेंट संचालक डोम उखाड़ने पहुंचे, पुलिस ने रोका, विवाद सुलझा तो दोबारा शुरू हुई कथा – durg-bhilai News

By adminDecember 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 1766228386
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



untitled 1766228386

दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान शनिवार को आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि टेंट हाउस संचालक ने पंडाल उखाड़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने ऐसा

.

चार घंटे लगातार चली बैठक आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच रोजना रात में पैसों के लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। शुक्रवार की रात भी इसी तरह डोम उखाड़ने को लेकर बात हुई। बाद में इसे किसी तरह रोक लिया गया। शनिवार को सुबह से ही समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर फिर विवाद हुआ। जिसके बाद टेंट हाउस वाले डोम उखाड़ने पहुंच गए। मौके पर तैनात एएसपी पद्मश्री, हेम प्रकाश नायक ने मोर्चा संभाला और टेंट उखाड़ने से रोक दिया। कथा को सुचारू रूप से संचालित करवाया। 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित है कथा नगपुरा में 17 से 21 दिसंबर तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार रात को टेंट हाउस संचालक और आयोजन समिति के बीच भुगतान को लेकर विवाद सामने आया। टेंट लगाने वालों का कहना था कि तय समय पर उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे ट्रांसपोर्ट और मजदूरी का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि कथा शुरू होने के बाद किसी भी हालत में टेंट नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि इससे भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और फिलहाल टेंट हटाने पर रोक लगा दी।

आयोजन समिति ने कहा छोटी-मोटी बात होते रहती है इस मामले में आयोजन समिति की सदस्य प्रिया साहू ने विवाद को मामूली बताते हुए कहा कि बड़े आयोजनों में व्यवस्थाओं को लेकर छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पंडाल उखाड़ने जैसी कोई बात नहीं है और कथा का आयोजन सुचारू रूप से चल रहा है।

पूर्व सरपंच बोले- समय-समय पर कर रहे भुगतान आयोजन समिति के पदाधिकारी व नगपुरा के पूर्व सरपंच भूपेंद्र रिगरी ने कहा कि टेंट संचालक नरेंद्र को समय-समय पर भुगतान किया जा रहा है। आयोजन समिति में 10 से 12 लोग शामिल हैं और रोजाना पेमेंट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लिखित डाक्यूमेंटेशन जरूर नहीं हुई है, लेकिन टेंट हटाने का सवाल ही नहीं उठता। विवाद को सुलझाया जा रहा है।

टेंट संचालक बोला- विवाद के कारण उखाड़ रहा था टेंट नगपुरा में कथा स्थल पर टेंट और डोम लगाने वाले नागपुर के कर्मा टेंट हाउस के संचालक नरेंद्र कुमार साहू ने टेंट उखाड़ने की बात पर कहा कि हमारा कुछ विवाद हो गया था, इसलिए हम टेंट उखाड़ रहे थे। अब समिति से बातचीत हो गई है और विवाद सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि रात में भुगतान को लेकर विवाद हुआ था, जो सुबह खत्म हो गया। नरेंद्र कुमार के अनुसार कुल सवा करोड़ रुपये में काम की बातचीत हुई थी, लेकिन अब तक उन्हें 25 से 30 लाख रुपये ही मिले हैं। बाकी भुगतान शाम 4 से 5 बजे तक देने की बात कही गई है।

भुगतान की कमी की वजह से कम लगा टेंट मां कर्मा टेंट नागपुर के संचालक नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि भुगतान की दिक्कत के चलते ट्रांसपोर्ट का खर्च भी नहीं निकल पा रहा था, इसलिए टेंट को करीब 15 प्रतिशत छोटा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति की ओर से रोजाना 2 से 3 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में कथा का आयोजन शांतिपूर्वक जारी है और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद सुलझने का दावा किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.