Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy erupts over the funeral of a converted woman in Dhamtari | धमतरी में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद: शव दफनाने को लेकर देर रात तक चला तनाव, अब हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार – Dhamtari News
Breaking News

Controversy erupts over the funeral of a converted woman in Dhamtari | धमतरी में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद: शव दफनाने को लेकर देर रात तक चला तनाव, अब हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार – Dhamtari News

By adminDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b440fdc1 f84e 4914 a542 c1bc4e2c9962 1766728594306
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर देर रात तक विवाद चला। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने परिजनों को शव दफनाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कई घंटों की बैठक के बाद, परिजनों ने महिला

.

यह घटना धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के बोराई गांव की है। बुधवार शाम एक महिला की मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को जब परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव में विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि महिला ने धर्मांतरण कर लिया था और उन्होंने शव को गांव में दफनाने से रोक दिया।

विवाद बढ़ने पर पुलिस टीम, एसडीएम और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। परिजनों को हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को नगरी ले जाकर दफनाने की योजना बनाई गई, जहां पहले से ही गड्ढा खोदा जा चुका था।

हालांकि, नगरी में भी स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई, जिससे वहां भी विवाद खड़ा हो गया। एसडीएम और एडिशनल एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने नगरी के स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के साथ लंबी चर्चा की। देर रात तक बोराई गांव में प्रशासन, पुलिस, हिंदू संगठन और ग्रामीणों के बीच बैठकें चलती रहीं।

कई घंटों के विवाद और बैठकों के बाद अंततः यह मामला शांत हुआ। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि बोराई गांव की यह महिला साहू परिवार से थी और उसने धर्मांतरण कर लिया था। परिजनों ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में ऐसी कोई ‘गलती’ होती है, तो वे गांव छोड़ देंगे।

4d201b8e 2c8d 453d 8449 53500119bb9a 1766728594299

बैठक में मृतक महिला के परिजनों ने सबके सामने दिए गए सहमति पत्र दिया की सर्व समाज बोराई क्षेत्र को हम सहपरिवार हिन्दू धर्म से बाहकवा में आकर ईसाई धर्म के कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। चुंकि सह परिवार मुख्य धारा में हिन्दू रीति रिवाज़ एवं क्षेत्र वासियो के देवी देवताओं के पूजा पाठ एवं ग्रामीण रीति नीति में साथ देंगे एवं हमारे पूर्ण परिवार के द्वारा पुनः किसी भी प्रकार ईसाई धर्म या प्रचारक से सम्बन्ध नहीं होगा।

पूरा परिवार सर्व समाज क्षेत्र बोराई से पुनः प्रार्थना करता है। पुनः ईसाई धर्म अपनाने पर स्वयं गांव छोड़ कर अन्य चले जायेंगे।एएसपी मणिशंकर चंद्रा कहा ग्राम बोराई में साहू समाज की एक महिला की मृत्यु हो गई थी।

समाज के लोगों में और परिवार में भी कुछ विवाद चल रहा था, विवाद को लेकर उनके दाह संस्कार क्रिया के लिए समस्या उत्पन्न थी।जिसको लेकर पर एक सामाजिक बैठक का समाज के द्वारा की गई है।आखिर में सामाजिक स्तर निराकरण किया गया है।और स्थिति शांति पूर्ण है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075683
Views Today : 83
Views Last 7 days : 2889
Views Last 30 days : 10721
Total views : 105526
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.