![]()
.
स्वच्छता पखवाड़ा पहल के अंतर्गत 24 सितंबर को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता का परिचय दिया।
प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियां और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से पुनर्नवीकरण सामग्री से बनाए गए पेपर बैग को उपस्थित सभी ने सराहा। छात्रों ने अपशिष्ट प्रबंधन व पर्यावरणीय स्थिरता से संबंधित कई नवाचार पूर्ण परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को कचरे में कमी लाने, सामग्रियों के पुनः उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम सभी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसी व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों को न केवल रचनात्मक बनाती हैं, बल्कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति कर्तव्य का भी एहसास कराती हैं।
<
