Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Contractor close to Congress leader did not pay Rs 57 lakh youth try to suicide | ठेकेदार ने नहीं दिए 57 लाख, मालगाड़ी के सामने कूदा: पेटी कॉन्ट्रैक्टर का दाहिना हाथ कटा, दुकानदारों-मजदूरों को पेमेंट करना था; हालत गंभीर – Chhattisgarh News
Breaking News

Contractor close to Congress leader did not pay Rs 57 lakh youth try to suicide | ठेकेदार ने नहीं दिए 57 लाख, मालगाड़ी के सामने कूदा: पेटी कॉन्ट्रैक्टर का दाहिना हाथ कटा, दुकानदारों-मजदूरों को पेमेंट करना था; हालत गंभीर – Chhattisgarh News

By adminDecember 18, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs111765975735 1765991079
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ठेकेदार से 57 लाख रुपए नहीं मिलने पर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम लोकेश चंद्राकर (27) है। जो बेमचा गांव का रहने वाला है। वह पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता है। अविनाश को लोकेश को पैसे देने थे, लेकिन कई दिनों से रुपए मिलने पर लोकेश मानसिक तनाव में था।

लोकेश को निर्माण कार्यों में लगे मटेरियल और मजदूरों का पेमेंट करना था। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लेनदारी का जिक्र है। घटना के पहले लोकेश की पैसों को लेकर अविनाश चंद्राकर से बात भी हुई थी। जिसमें लोकेश कहता है कि वह मरने जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि दीपावली के बाद से पेमेंट नहीं मिला था। उन्होंने पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है। ठेकेदार का पक्ष जानने उससे संपर्क किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हो पाई।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

युवक का एक हाथ कट गया है। उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।

युवक का एक हाथ कट गया है। उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।

ठेकेदार से 57 लाख रुपए नहीं मिलने पर लोकेश मानसिक तनाव में था।

ठेकेदार से 57 लाख रुपए नहीं मिलने पर लोकेश मानसिक तनाव में था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, अविनाश चंद्राकर पेशे से ठेकेदार है। जो कि कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का करीबी है। लोकेश, अविनाश को चाचा कहता है और उसी के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता था। आरोप है कि अविनाश चंद्राकर पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे।

दीपावली के बाद से भुगतान नहीं मिलने के कारण वह लगातार मानसिक तनाव में था। ऐसे में मंगलवार रात लोकेश सुसाइड करने बेलसोंड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया। अच्छी बात यह रही कि उसकी जान बच गई।

सुसाइड नोट में लोकेश ने 57 लाख की लेनदारी का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट में लोकेश ने 57 लाख की लेनदारी का जिक्र किया है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इधर, परिजन भी अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के पहले दोनों के बीच हुई थी बात

घटना के कुछ घंटे पहले लोकेश की फोन पर अविनाश चंद्राकर से बातचीत हुई थी। कॉल रिकॉर्ड में लोकेश रोते हुए अविनाश से कहता है कि वह समझ नहीं पा रहा है कि भगवान उसकी परीक्षा ले रहे हैं या फिर आप। इस पर अविनाश जवाब देता है कि इसे एक तरह से परीक्षा ही समझो।

बातचीत के दौरान लोकेश कहता है कि पेमेंट आ गया है, लेकिन वह पिछले 5-6 दिनों से लगातार फोन लगा रहा है और उसका फोन नहीं उठाया जा रहा। इस पर अविनाश कहता है कि अब क्या समझ आया। जवाब में लोकेश कहता है कि वह मरने के लिए निकला है, ऐसे में उसे और क्या समझ आएगा।

लोकेश, ठेकेदार अविनाश को चाचा कहता है। सुसाइड नोट में चाचा कहकर उसने कई बातें लिखी है।

लोकेश, ठेकेदार अविनाश को चाचा कहता है। सुसाइड नोट में चाचा कहकर उसने कई बातें लिखी है।

लोकेश को मजदूरों का भुगतान करना था

लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर चंद्राकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि लोकेश पिछले 5 सालों से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में अलग-अलग निर्माण कार्य कर रहा था। अविनाश पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे।

दीपावली के बाद से वह पैसों को लेकर काफी परेशान था, क्योंकि उसे मार्केट में निर्माण सामग्री और लेबर का भुगतान करना था। अविनाश बकाया राशि देने में टालमटोल कर रहा था और उसके कॉल भी नहीं उठा रहा था, जिससे लोकेश दबाव में था।

लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर चंद्राकर ने मामले की शिकायत की है।

लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर चंद्राकर ने मामले की शिकायत की है।

अविनाश चंद्राकर के खिलाफ लिखित शिकायत

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोकेश मचेवा स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य देखने निकला था। इसके बाद रात साढ़े 10 बजे हादसे की जानकारी मिली। पिता ने पुलिस को फोन कॉल रिकॉर्ड, सुसाइड नोट, डायरी में दर्ज लेनदेन का हिसाब और अविनाश चंद्राकर के खिलाफ एक लिखित शिकायत सौंपी है।

लेनदेन से जुड़ा सिविल मामला- ASP

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि भोला प्रसाद चंद्राकर का आवेदन मिला है। अविनाश चंद्राकर से 56 लाख रुपए की राशि लेनी थी, लेकिन भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया।

normal text quote 4 1765981898

……………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ट्रेलर के नीचे कूदी महिला…सुसाइड का LIVE VIDEO: कोरबा में बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी; सिर को कुचलते हुए निकला वाहन

कोरबा में ट्रेलर के नीचे कूदकर महिला ने किया था सुसाइड।

कोरबा में ट्रेलर के नीचे कूदकर महिला ने किया था सुसाइड।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। महिला के पति की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075195
Views Today : 315
Views Last 7 days : 3159
Views Last 30 days : 9987
Total views : 104216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.