Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress’s massive protest against land registry guidelines today | जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन के खिलाफ कांग्रेस का महाधरना आज: गाइडलाइन दरों की वापसी पर सरकार तुरंत फैसला ले, बढ़ी दरों से जनता पर बढ़ा बोझ-कांग्रेस – Raipur News
Breaking News

Congress’s massive protest against land registry guidelines today | जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन के खिलाफ कांग्रेस का महाधरना आज: गाइडलाइन दरों की वापसी पर सरकार तुरंत फैसला ले, बढ़ी दरों से जनता पर बढ़ा बोझ-कांग्रेस – Raipur News

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 12 03 202149 1765179206
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot 2025 12 03 202149 1765179206

जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन दरों में की गई वृद्धि के विरोध में आज कांग्रेस राजधानी रायपुर में महाधरना देने जा रही है। रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ओसीएम चौक पर होने वाले इस बड़े विरोध प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्

.

कांग्रेस का कहना है कि जमीनों की गाइडलाइन दरों में अचानक की गई बेतहाशा वृद्धि ने प्रदेश भर में असंतोष फैला दिया है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

गाइडलाइन दरों में अचानक वृद्धि जनता पर अत्याचार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिना जनता की सलाह, सुझाव या दावा–आपत्ति प्रक्रिया के ही प्रदेश में जमीनों की गाइडलाइन दरें कई गुना बढ़ा दी गईं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

पार्टी का कहना है कि वृद्धि के खिलाफ आम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष विरोध को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई जगह महिलाओं और कारोबारियों पर लाठीचार्ज किया गया और विरोध करने वालों को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार जमीन कारोबारियों और भूखंड खरीदने वालों को गलत तरीके से अपराधी के रूप में पेश कर रही है।पार्टी का कहना है कि रोजगार देने में नाकाम सरकार अब जमीन की खरीदी-बिक्री से आजीविका कमाने वालों को भी संदेह की नजर से देख रही है।

10 गुना तक बढ़ा रजिस्ट्री खर्च—आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ मकान का सपना

कांग्रेस का दावा है कि नई गाइडलाइन दरें लागू होने के बाद कई जगह जमीन रजिस्ट्री की लागत 10 गुना तक बढ़ गई है।उदाहरण के तौर पर, जहां पहले 50 हजार रुपये में रजिस्ट्री हो जाती थी, अब वही खर्च 5 लाख रुपये से ज्यादा आने लगा है। 5 डिसमिल (2200 वर्गफुट) से कम जमीन की रजिस्ट्री पर पहले ही लगी रोक के बाद अब बढ़ी गाइडलाइन दरों ने आम आदमी के लिए प्लॉट खरीदना लगभग असंभव बना दिया है।

रजिस्ट्री में 90% तक गिरावट-कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि बढ़ी दरों के कारण प्रदेशभर में प्रतिदिन की रजिस्ट्री संख्या में 90% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते लोग रजिस्ट्री कराने की बजाय पावर ऑफ अटॉर्नी, मुख्तारनामा और गिफ्ट डीड जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

पार्टी ने यह भी आशंका जताई कि अधिक गाइडलाइन दरों के कारण फाइनेंस फ्रॉड और जरूरत से ज्यादा लोन लेकर डिफॉल्ट की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस की मांग—राज्य सरकार तुरंत निर्णय ले और गाइडलाइन दरें वापस ले

कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए गाइडलाइन दरों में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि यह कदम आम जनता, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के हित में होगा, क्योंकि वर्तमान दरें जमीन खरीदने के सपने को तोड़ रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी स्कूलों की दो तस्वीर…:हिन्दी मीडियम स्कूल में टाटपट्टी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र…

June 17, 2026

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

8 साल पहले जमा किए पैसे, नहीं लगा बिजली खंभा:किसान ने जनदर्शन में की बिजली-विभाग की शिकायत, पीएम आवास, छात्रवृत्ति समेत कई समस्याएं आईं

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074415
Views Today : 187
Views Last 7 days : 5702
Views Last 30 days : 9737
Total views : 102268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.