![]()
.
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा जमीन गाइडलाइन दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने 29 नवंबर को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर रायगढ़ जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम 5 बजे स्टेशन चौक पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने रातों-रात जमीन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मकान बनाना या खरीदना सपना बन गया है। शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने आरोप लगाया कि यह बढ़ोतरी भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने और आम आदमी को लूटने की साजिश है।
गाइडलाइन दरों में 10% से 900% तक की बढ़ोतरी पूरी तरह जन-विरोधी है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक ये दरें वापस नहीं ली जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश नायक, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शुक्ला, शेख सलीम नियारिया, दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, ग्रामीण प्रवक्ता दीपक मंडल, राजेश कुछवाहा, दुष्यंत देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार, मदन महंत, नारायण घोरे, सुनील आनंद, हरि खुटे, प्रमोद देवांगन, रजत गोयल, अमरकांत साहू, शब्बीर उल्ला खान, गौरांग अधिकारी, महामंत्री संदीप अग्रवाल, रवि पांडेय, मुरारी भट्ट, विनोद महेश, हरेराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
<
