मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने समीक्षा बैठक ली। एसआईआर शुरू होने के बाद सिंहदेव की यह चौथी समीक्षा बैठक है। बैठक में सिंहदेव ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि
.
बैठक में SIR को लेकर गठित लोकसभा, विधानसभा, ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी और सहप्रभारी के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। SIR प्रक्रिया में गणना प्रपत्र के वितरण और उनके एकत्रीकरण के लिए दो बार 7-7 दिनों तक तिथि बढाने के उपरांत 18 दिसंबर को यह पूर्ण हो चुका है।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 23 दिसंबर को मतदाता सूचियों का मसौदा प्रकाशन के बाद पार्टी के मंडल अध्यक्ष और BLA पर महत्वपूर्ण जवाबदेही आ जाएगी। प्रकाशित मतदाता सूचियों में जिन वैध मतदाताओं का नाम नहीं आएगा उनके सहयोग के लिए दावा प्रस्तुत करना होगा। साथ ही मतदाता सूचियों में जुड़े गलत नामों को भी तलाश कर इन नामों पर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी।
गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में BLA के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ पर BLA के हाथ में ही पार्टी की पूरी बागडोर है।
पदाधिकारी भी लेंगें बूथों की जवाबदेही सिंहदेव ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ नेताओं सहित सभी पदाधिकारियों को तत्काल एक-एक बूथ की जिम्मेदारी लेने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने बूथ का नंबर जिला कांग्रेस कमेटी को देकर तत्काल प्रभाव से उस बूथ पर SIR के प्रबंधन में BLA को सहयोग प्रदान करें।
21 हजार मतदाता नहीं मिले 18 दिसंबर की स्थिति में SIR के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। जिले के कुल 674980 मतदाताओं में 598492 मतदाताओं के SIR फॉर्म जमा एवं अपलोड कर लिए गए हैं। 18614 मतदाताओं की मृत्यु के कारण उनका नाम काट दिया गया है।
SIR के दौरान 21274 मतदाताओं से संपर्क नहीं हो सका। 31987 मतदाता दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। 4141 ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दूसरे स्थान पर भी दर्ज है।
<
