बालोद | भाजपा सरकार की नीतियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 21 दिसंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेस भवन के पास पास होगा।
.
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषवश वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र की हत्या के समान हैं। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया एवं भैयाराम सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
<
