Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress to hold major protest today in National Herald case | नेशनल-हेराल्ड मामला, दुर्ग में BJP ऑफिस का घेराव करेगी कांग्रेस: एक दिन पहले कांग्रेस भवन से माइक सेट चोरी, महामंत्री ने दर्ज करवाई FIR – durg-bhilai News
Breaking News

Congress to hold major protest today in National Herald case | नेशनल-हेराल्ड मामला, दुर्ग में BJP ऑफिस का घेराव करेगी कांग्रेस: एक दिन पहले कांग्रेस भवन से माइक सेट चोरी, महामंत्री ने दर्ज करवाई FIR – durg-bhilai News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
congree 1766000412
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



congree 1766000412

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज एफआईआर को न्यायालय ने रद्द कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस इसे सत्य की जीत बताते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

.

इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आज दुर्ग में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, जिला कांग्रेस दुर्ग शहर और जिला कांग्रेस भिलाई शहर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अदालत का यह फैसला मोदी-शाह और भाजपा के कथित राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करता है। अदालत ने अपने आदेश में ईडी की शिकायत को स्वीकार्य (एडमिसिबल) नहीं माना है।

जिला कांग्रेस दुर्ग के प्रवक्ता नासिर खोखर ने कहा कि यह फैसला राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की थी, लेकिन न्यायालय ने सच्चाई सामने रख दी।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व गृहमंत्री होंगे शामिल

कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के शामिल होने की जानकारी भी दी गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसे का प्रतीक है, साथ ही केंद्र सरकार की कथित एजेंसी आधारित राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने का माध्यम भी।

राजीव भवन में चोरी, महामंत्री ने दर्ज करवाई एफआईआर

इधर कांग्रेस के इस बड़े कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले दुर्ग स्थित राजीव भवन (कांग्रेस सभागार) में चोरी की घटना सामने आई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री और कार्यालय प्रभारी आनंद कपूर ताम्रकार ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार 16 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे चौकीदार ने भवन के दोनों गेट पर ताला लगाकर परिसर बंद कर दिया था। अगले दिन 17 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस पहुंचा तो सभागार के अंदर लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

केवल माइक सेट ही ले गए चोर

चोरों ने सभागार में रखा इलेक्ट्रॉनिक माइक सेट चोरी कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 8 से 10 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इससे पहले भी कांग्रेस भवन से कुर्सियों और अन्य उपयोगी सामान की चोरी हो चुकी है।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075204
Views Today : 324
Views Last 7 days : 3168
Views Last 30 days : 9996
Total views : 104225
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.