Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress Starts ‘Vote Thief, Quit Chair’ Drive, Sends 15.75 Lakh Signatures to Delhi’ | कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान: छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचेंगे 15.75 लाख हस्ताक्षर, दीपक बैज और चरणदास महंत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – Raipur News
Breaking News

Congress Starts ‘Vote Thief, Quit Chair’ Drive, Sends 15.75 Lakh Signatures to Delhi’ | कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान: छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचेंगे 15.75 लाख हस्ताक्षर, दीपक बैज और चरणदास महंत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 03 at 62520 pm 1762185289
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ में 15 लाख 75 हजार हस्ताक्षरयुक्त फार्म आज रायपुर से दिल्ली रवाना किए गए। इन हस्ताक्षरों के जरिए पार्टी ने मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और वोट चोरी के खिलाफ जनता की नाराजगी को सामने रखा है।

.

राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हस्ताक्षर फार्म के बंडल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू, छाया वर्मा, अमितेष शुक्ल, डॉ. शिवकुमार डहरिया भी मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा है, जिसमें मतदाता सूची की गड़बड़ियों और चुनावी धांधलियों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।

दीपक बैज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दीपक बैज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांग्रेस के दो प्रतिनिधि दिल्ली लेकर जाएंगे फार्म

कांग्रेस ने बताया कि इन हस्ताक्षर फार्म को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में जमा कराया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ नेता सुनील महेश्वरी और मोहम्मद सिद्दीकी को प्रतिनिधि के रूप में रवाना किया गया है। ये दोनों नेता हस्ताक्षर फार्म कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।

कांग्रेस का यह हस्ताक्षर अभियान मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम, फर्जी पते, फॉर्म-6 के दुरुपयोग और फर्जी वोटिंग जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। पार्टी ने दावा किया कि यह आंदोलन सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत जुटाए गए हस्ताक्षर

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत जुटाए गए हस्ताक्षर

40 जिलों, 307 ब्लॉक और 28 हजार बूथ समितियां रहीं सक्रिय

प्रदेश में यह अभियान 16 सितंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत 40 जिला संगठन, 307 ब्लॉक इकाइयां और 28,000 से ज्यादा बूथ समितियां सक्रिय रहीं। इन समितियों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए और उन्हें वोट की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। हर जिले से करीब 50 हजार फॉर्म जमा किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार:खरीदने वाला सुनार भी पुलिस की गिरफ्त में, 5 दिन में 150 CCTV फुटेज खंगाले

May 7, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.