सूरजपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक रविवार को पहुंचे और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के लिए 11 दावेदारों ने आवेदन किया है। पर्यवेक्षक नागपुर पश्चिम, महाराष्ट्र के विधायक विकास भाऊ ठा
.
सूरजपुर में कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष 11 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें वर्तमान अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, युकां की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह सहित अश्विनी सिंह, संजय डोसी, आरके ओझा, अनुपम फिलिप,रामचंद्र यादव, उषा सिंह, मेहंदी यादव और मुकेश अग्रवाल शामिल हैं। न्यू सर्किट हाउस में रायशुमारी के दौरान सभी दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे दावेदार व पदाधिकारी
तीन दिनों तक रायशुमारी के बाद तय होंगे नाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन के लिए एआईसीसी ने नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने द्वारकाधीश यादव, अमितेश शुक्ल और छन्नी साहू को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हालांकि अमितेश शुक्ल इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।
बैठक में पूर्व विधायक खेल साय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस नेता शफी अहमद, सुभाष गोयल, शशि सिंह मौजूद रहे।पर्यवेक्षक दल ने रविवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं अन्य मोर्चों, प्रकोष्ठों, प्रोफेशनल ग्रुपों से बंद कमरे में चर्चा की।
सोमवार को ब्लॉक स्तर पर रायशुमारी की जा रही है। मंगलवार को सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय वरिष्ठ लोगों से चर्चा के बाद छह नाम तय कर पीसीसी को भेजे जाएंगे। इनमें से अध्यक्ष तय किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की ली बैठक
छह साल बाद बदल सकता है नेतृत्व पिछले छह वर्षों से भगवती राजवाड़े सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत अब कांग्रेस हाईकमान बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों का चयन योग्यता, समर्पण और जनसंपर्क के आधार पर कर रहा है। भगवती राजवाड़े के नेतृत्व को लेकर असंतोष भी दिखा है।
सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का प्रभाव है। माना जा रहा है कि नए जिलाध्यक्ष भी टीएस सिंहदेव की पसंद से तय होगा। इनमें नरेश राजवाड़े एवं शशि सिंह का पलड़ा भारी है।
ठाकरे बोले-सिफारिश नहीं, रायशुमारी से तय होगा जिलाध्यक्ष
पर्यवेक्षक विकास ठाकरे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन किसी राजनैतिक सिफारिश से नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह पारदर्शी रायशुमारी के आधार पर किया जाएगा। ब्लॉक से लेकर बीएलए तक सभी स्तरों से राय लेकर योग्य, जुझारू और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।
कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से रायशुमारी के बाद छह नामों का पैनल बनाकर AICC को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
<
