Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress opposes renaming of MNREGA | मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध: 141वें स्थापना दिवस पर नेताओं ने सरकार को घेरा – Kanker News
Breaking News

Congress opposes renaming of MNREGA | मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध: 141वें स्थापना दिवस पर नेताओं ने सरकार को घेरा – Kanker News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0675ef00 85af 46c9 ac6e 3b9a59a0fb61 1766932320911
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। चारामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का ना

.

चारामा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पूजा-अर्चना की, राष्ट्रीय गीत गाया और कांग्रेस का झंडा फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य ने कांग्रेस पार्टी के गठन, उसके इतिहास और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, विचारधारा और उनके योगदान के बारे में भी विस्तार से बताया।

31193b7d eded 482d 9062 432d5d26cc40 1766932332144

भाजपा पर मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का आरोप

ठाकुर राम कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस देश के हर कोने में मनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास कर रही है। कश्यप ने मनरेगा को एक जनकल्याणकारी योजना बताते हुए सवाल किया कि इसका नाम बदलकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है?

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, ऐसे में उनका नाम मिटाने का प्रयास उचित नहीं है। कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

वहीं, कांग्रेस नेता विजय ठाकुर ने अपने उद्बोधन में देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा को कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब और ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण योजना बताया।

ठाकुर ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आदिवासी समाज से आने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 112 देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं, ऐसे में उनके नाम और पहचान से छेड़छाड़ का कोई औचित्य नहीं है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076499
Views Today : 367
Views Last 7 days : 3777
Views Last 30 days : 11582
Total views : 106582
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.