Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress leaders leave for Delhi to protest against ‘vote thief, leave the throne’ | ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लिए कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना: भूपेश बघेल, महंत-बैज समेत 5 हजार कांग्रेसी रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन – Raipur News
Breaking News

Congress leaders leave for Delhi to protest against ‘vote thief, leave the throne’ | ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लिए कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना: भूपेश बघेल, महंत-बैज समेत 5 हजार कांग्रेसी रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन – Raipur News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
293539d3 9ea3 447d 900d c4dc392539b31763460306642 1765637838
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



293539d3 9ea3 447d 900d c4dc392539b31763460306642 1765637838

कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नाम से बड़ी रैली करने जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्

.

एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले दीपक बैज ने बताया कि, 14 दिसंबर को होने वाली इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित देशभर के दिग्गज नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे।

SIR को लेकर भाजपा पर कांग्रेस का हमला

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा पहले यह स्पष्ट करे कि कथित घुसपैठिए आए कहां से और कैसे आए। उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय से भाजपा की सरकार है, फिर घुसपैठ की जिम्मेदारी किसकी है।

बैज ने आरोप लगाया कि, चुनाव आते ही घुसपैठियों के नाम पर राजनीतिक माहौल बनाया जाता है। बिहार में चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा खत्म हो गया। अब असम और बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि घुसपैठ के नाम पर विपक्षी दलों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं या गलत जगह जोड़े जा रहे हैं।

दीपक बैज ने उदाहरण देते हुए कहा कि गुलाब कमरो का नाम महेंद्रगढ़ से हटाकर रायगढ़ में जोड़ दिया गया, जबकि बिलासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष का नाम भिलाई में जोड़ने की बातें सामने आई हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया।

देशव्यापी विरोध का मंच बनेगा रामलीला मैदान

कांग्रेस ने बताया कि, यह रैली EVM में कथित गड़बड़ी, मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर देशव्यापी विरोध का हिस्सा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पहले ही इस रैली की घोषणा कर चुके हैं। पार्टी का दावा है कि हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और झारखंड सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी सड़क से संसद तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और किसी भी कीमत पर मतदाता अधिकारों से समझौता नहीं करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.