Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress district presidents will be appointed for 6 months each. | 6-6 महीने के लिए होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति: कांग्रेस में नया फॉर्मूला:कमजोर प्रदर्शन पर तुरंत बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष – Raipur News
Breaking News

Congress district presidents will be appointed for 6 months each. | 6-6 महीने के लिए होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति: कांग्रेस में नया फॉर्मूला:कमजोर प्रदर्शन पर तुरंत बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष – Raipur News

By adminOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 24 at 15336 pm 1 1761294801
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति 6-6 महीने के परीक्षण कार्यकाल पर करेगी। छह महीने बाद उनके कामकाज का मूल्यांकन होगा—जिसमें संगठनात्मक प्रदर्शन, जनसंपर्क, सदस्यता

.

आज चरणदास महंत और दीपक बैज के साथ होगी वन टू वन चर्चा

आज चरणदास महंत और दीपक बैज के साथ होगी वन टू वन चर्चा

36 नए चेहरे और 5 पुराने चेहरों की हो सकती है वापसी

कांग्रेस संगठन में इस बार बड़े बदलाव की तैयारी है। पार्टी के 41 जिलाध्यक्षों में से 5 पदाधिकारी ऐसे हैं जिन्हें दोबारा मौका मिल सकता है। ये वही नेता हैं जिनकी नियुक्ति करीब 6 महीने पहले की गई थी। हालांकि, उस समय कुल 11 जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार कुछ जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, इसलिए उन्हें बदला जा सकता है। वहीं बाकी 36 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। कांग्रेस इस बार संगठन को मजबूत करने के लिए “परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम” अपना रही है, जिसके तहत हर छह महीने में कार्य की समीक्षा की जाएगी।

दिल्ली में हुई अहम बैठक, लिया गया बड़ा फैसला

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर गुरुवार को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पहले चरण की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और टी एस सिंहदेव के साथ वन टू वन चर्चा की, आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ भी बैठक होगी, बैठकों के दौर के बाद फाइनल बैठक राहुल गांधी के साथ होगी, जिसमें केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट भी मौजूद होंगे, और उसके बाद ही जिलाध्यक्षों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी, हालाकि इस बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, माना जा रहा है कि अगले 10 दिनों में बैठक हो सकती है।

कल दिल्ली में दिनभर चला बैठकों का दौर

कल दिल्ली में दिनभर चला बैठकों का दौर

बैठक में जिलेवार रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। एआईसीसी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के नेताओं से वन-टू-वन बातचीत कर यह फीडबैक लिया कि किन जिलों में नए चेहरे लाए जाएं और किन जिलाध्यक्षों को फिर मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस बार संगठन में युवाओं और महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर पर फोकस

कांग्रेस इस बार पुराने ढर्रे से हटकर संगठन को “परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर” में बदलने की दिशा में काम कर रही है।

  • हर छह महीने बाद जिला इकाइयों की समीक्षा होगी।
  • जो पदाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रदेश पदों या चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • वहीं निष्क्रिय नेताओं को हटाकर नए और सक्रिय चेहरों को मौका दिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

कोरबा निगम विशेष बैठक में दो प्रस्ताव पारित:महिला आरक्षण बिल पर निंदा, भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन, ‘सद्बुद्धि’ के लिए कांग्रेस ने किया हवन

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.