![]()
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भुला दिया है। पटेल ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में बांधा। राष्ट्र की एकता में उनके अमूल्य योगदान को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया।
.
सिंहदेव प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पटेल के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पटेल का विशाल व्यक्तित्व और विचार हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने सत्य और समृद्धि के विचार को समाज में रोपित किया। मध्यप्रदेश भाजपा महामंत्री एवं अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक कविता पाटीदार ने कहा कि सरदार पटेल ने श्रेष्ठ और समृद्ध भारत का सपना देखा था। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र वर्मा और अंबिकेश केशरी जबकि आभार रितु चौरसिया ने व्यक्त किया।
<
