शहर को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए रायपुर नगर निगम अब अपने क्षेत्र में कन्फेटी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में यह पहला निकाय होगा, जहां बारात, शोभायात्रा और विभिन्न उत्सवों में कन्फेटी उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
.
नियम तोड़ने पर भारी-भरकम जुर्माना वसूला जाएगा और कन्फेटी उड़ाने वाली मशीन या ब्लोअर की जब्ती भी हो सकती है। निगम प्रशासन जल्द ही इस प्रस्ताव को एमआईसी में पेश करेगा। बारातों और आयोजनों में उड़ाई जाने वाली अधिकांश कन्फेटी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से बनती है।
ये बेहद छोटे-छोटे टुकड़ों में होती हैं, हवा के संपर्क में दूर-दूर तक उड़ जाती हैं, और सड़कों से इन्हें हटाना बेहद मुश्किल होता है। इससे शहर की स्वच्छता पर बड़ा असर पड़ता है।
प्लास्टिक पर कार्रवाई, इस साल 429 जगह छापे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक शहर की साफ-सफाई और लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। यह नालियों को जाम करता है और गंदगी बढ़ाता है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग लगातार दुकानों में छापे डालकर ऐसे प्लास्टिक की जब्ती और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर रहा है।
जानिए…क्या है कन्फेटी कन्फेटी रंग-बिरंगे छोटे-छोटे चमकीली प्लास्टिक की कटिंग्स होती हैं, जिन्हें शादी, बर्थडे, शोभायात्रा और बड़े आयोजनों में उड़ाया जाता है। इसे हाथ से चलने वाले हैंडहेल्ड कन्फेटी शूटर, मशीन, गैस प्रेशर या ब्लोअर फैन से भी छोड़ा जाता है।

जल्द लागू होगा कन्फेटी प्रतिबंध
^ शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लक्ष्य से प्लास्टिक कन्फेटी पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। एक महीने के भीतर जुर्माना और जब्ती से संबंधित सभी प्रावधानों का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। इसे लागू करने से पहले जनजागरूकता के जरिए जानकारी दी जाएगी। -मीनल चौबे, महापौर, रायपुर निगम
<
