जनपद पंचायत गौरेला में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक जायसवाल को पद से हटा दिया गया है। उन पर 15वें वित्त की राशि के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान करने का आरोप है।
.
जनपद सीईओ गौरेला द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि शिकायतों की जांच में दीपक जायसवाल ने सहायक लेखाधिकारी के डीएससी का गलत उपयोग करते हुए विभिन्न खातों में राशि हस्तांतरित की।
उन्होंने सहायक लेखाधिकारी की प्रोफाइल में अन्य ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी जनरेट किए, जिसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और आर्थिक अपराध माना गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर सितंबर 2025 से लगातार अनुपस्थित भी चल रहा था। प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनियमितता साबित होने पर सीईओ ने उसे तत्काल प्रभाव से पद से पृथक कर दिया।
इस पूरे मामले में थाना गौरेला में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज करा दी गई है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
<
