Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Collectors’ Conference begins under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai | CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस जारी: योजनाओं के क्रियान्वयन की कर रहे समीक्षा; 3 दिन तक मुख्यमंत्री की क्लास में पहुंचेंगे IAS-IPS – Raipur News
Breaking News

Collectors’ Conference begins under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai | CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस जारी: योजनाओं के क्रियान्वयन की कर रहे समीक्षा; 3 दिन तक मुख्यमंत्री की क्लास में पहुंचेंगे IAS-IPS – Raipur News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 12t111835273 1760248082
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से समीक्षा बैठक ले रहे है। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और विभागीय सचिव शामिल होंगे।

.

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में पहले दिन कलेक्टर और दूसरे दिन पुलिस कप्तानों के काम की समीक्षा की जाएगी और उन्हें दिशा निर्देश दिए जाएंगे। तीसरे दिन यानि 14 अक्टूबर को गुड गवर्नेंस समिट का आयोजन होगा।

सीएम साय अफसरों से चर्चा करते हुए।

सीएम साय अफसरों से चर्चा करते हुए।

प्रदेश की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी

मुख्य रूप से जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसेवा की गुणवत्ता, और सुशासन की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

सरकार का उद्देश्य है कि योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाएं और जनता को पारदर्शी ढंग से लाभ मिले।

बैठक में प्रदेश भर के कलेक्टर और सचिव पहुंचे है।

बैठक में प्रदेश भर के कलेक्टर और सचिव पहुंचे है।

13 अक्टूबर को कानून व्यवस्था पर चर्चा

13 अक्टूबर यानि सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर्स और एसपी की संयुक्त बैठक लेंगे। इस बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और शांति बनाए रखने के उपायों की समीक्षा की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डीएफओ (वनमंडल अधिकारी) और कलेक्टर्स की बैठक भी करेंगे, जिसमें वन नीति, पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

बैठक से पूर्व सीएम साय का हुआ स्वागत।

बैठक से पूर्व सीएम साय का हुआ स्वागत।

14 अक्टूबर को गुड गवर्नेंस समिट

तीन दिवसीय प्रशासनिक श्रृंखला का समापन 14 अक्टूबर को होगा, जब मुख्यमंत्री “गुड गवर्नेंस समिट” में शामिल होंगे। यह सम्मेलन शासन में पारदर्शिता, नीतिगत सुधार और प्रशासनिक दक्षता पर केंद्रित रहेगा। इसमें सीनियर अधिकारी और नीति-निर्माता राज्य में सुशासन को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari SP Line Attaches Constable For Assaulting Trucker

June 18, 2026

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074602
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9826
Total views : 102632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.