![]()
जांजगीर | कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने इस योजना को शासन की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए इसे प्राथमिकता से क्रियान्वित करने
.
उन्होंने प्रत्येक वितरण केंद्र पर प्रति सप्ताह शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि योजना से जुड़ी जानकारी हितग्राहियों तक पहुंच सके। इसके अलावा, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी योजना का प्रचार-प्रसार करने और पैम्पलेट व बैनर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बैंकर्स और वेंडरों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि योजना के लाभार्थियों को पूर्ण सहयोग मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
<
