![]()
सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। 13 दिसंबर की सुबह हुए इस घटना में 4 मजदूर दब गए थे। 2 की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा जबकि एक अन्य मजदूर घायल है।
.
घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस. जयवर्धन और एस.एस.पी. प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों का निर्देश दिया। किसी भी संभावित आंदोलन या विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
खबर में अपडेट जारी है…..
<
