Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CM Sai reached Baba Kartik Oraon’s birth centenary celebrations | बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचे CM साय: चौक का किया भूमिपूजन, बोले-खराब सड़क के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, हेलीपैड में हंगामा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

CM Sai reached Baba Kartik Oraon’s birth centenary celebrations | बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचे CM साय: चौक का किया भूमिपूजन, बोले-खराब सड़क के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, हेलीपैड में हंगामा – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 29 at 174524943cea6d 1761740540
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। नगर निगम के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर चौक का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंब

.

अंबिकापुर में जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव जनजातीय समाज के गौरव थे। उनकी मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी। हम पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा विदेशों में अर्जित की। उन्होंने साहित्य एवं इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह

कार्तिक उरांव ने समाज के लिए समर्पित किया जीवन मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने उन्होंने कभी अपनी धर्म, संस्कृति व सभ्यता को नहीं छोड़ा। उन्होंने हमेशा शिक्षा को बढ़ावा दिया। वे चाहते तो बड़े पदों पर नौकरी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने नौकरी के बजाय जनजातीय समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

सांसद के रुप में उन्होंने सेवाएं दीं। वे आजीवन मतातंरण का विरोध किया। उन्होंने आदिवासी समाज के धर्म, सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा का बीड़ा उठाया था। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना है। हमारे समाज के लोगों को बाबा कार्तिक उरांव व बिरसा मुंडा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने मूर्ति स्थापना के लिए 41 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्तिक उरांव चौक का सीएम ने किया भूमिपूजन

कार्तिक उरांव चौक का सीएम ने किया भूमिपूजन

भाजपा ने बढ़ाया जनजातीय समाज का मान सीएम साय ने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा ने मोदी की गारंटी के सभी वादे पूरे किए। इस देश में आदिवासी समाज का किसी ने मान और सम्मान बढ़ाया है तो छत्तीसगढ़ के निर्माण अटल बिहारी बाजपेयी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अलग से आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन किया। इससे आदिवासी समाज उन्नति की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम को कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं सांसद चिंतामणि महाराज ने भी संबोधित किया और कार्तिक उरांव द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए पहल को याद किया। कार्यक्रम में विधायक रायमुनि भगत, उद्धेश्वरी पैकरा, जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत, महापौर मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसोदिया, निरूपा सिंह सहित आजाद भगत, रामलखन पैकरा आदि मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अतिथियों ने बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर बनने वाले चौक के लिए भूमिपूजन किया। यहां बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

सीएम बोले-खराब सड़कों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

सीएम बोले-खराब सड़कों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

आदिवासी समाज ने निकाली रैली कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आदिवासी समाज ने भव्य रैली भी निकाली। परंपरागत परिधानों में सजे आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रैली में शामिल हुए। उक्त रैली सभा स्थल तक पहुंची।

हेलीपैड पर भाजपाईयों का हंगामा

हेलीपैड पर भाजपाईयों का हंगामा

हेलीपैड पर हंगामा, वीडियो वायरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकाप्टर से गृहग्राम बगिया से अंबिकापुर पीजी कालेज ग्राउंड पहुंचे। यहां पुलिस ने बेरिकेडिंग कर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सीएम के स्वागत के लिए आगे जाने से रोक दिया। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ दी।

ये हंगामा सरगुजा आईजी सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। हंगामा कर रहे युवकों को वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने फटकार भी लगाई। बाद में पुलिस ने सभी को स्वागत के लिए जाने दिया।

CM बोले-खराब सड़कों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सीएम साय ने अंबिकापुर की खराब सड़कों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। सीएम साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने पांच सालों तक सड़काें की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। इसके कारण सड़काें की दुर्दशा हुई है। बारिश समाप्त हो गई है। कुछ दिनों में सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाएगी।

सीएम साय ने कहा कि मतांतरण को रोकने और कड़े कानून लाए जा रहे हैं। शीतकालीन सत्र में इसका बिल पास हो जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur DNA Forensic Workshop Launched By IG Garg

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर:5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार

May 6, 2026

Bilaspur Rail Fine Rs 1.92 Lakh

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069696
Views Today : 49
Views Last 7 days : 603
Views Last 30 days : 3842
Total views : 90740
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.