Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CM addressed the Dheevar Samaj conference through mobile. | धीवर समाज सम्मेलन में CM ने मोबाइल से किया संबोधित: बोले- समाज की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा;धमतरी में 500 युवाओं ने दिया परिचय – Dhamtari News
Breaking News

CM addressed the Dheevar Samaj conference through mobile. | धीवर समाज सम्मेलन में CM ने मोबाइल से किया संबोधित: बोले- समाज की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा;धमतरी में 500 युवाओं ने दिया परिचय – Dhamtari News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d813e656 b5a1 4120 9dd0 8f5269581427 1765115600907
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में धीवर समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोबाइल के जरिए सभा को संबोधित किया, जबकि प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से शिरकत की।

.

छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा रायपुर की ओर से रविवार को शहर के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेशभर से 500 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया।

मुख्यमंत्री साय ने अपनी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने धीवर समाज की एकता की सराहना की और आश्वासन दिया कि समाज की सभी मांगों को अवश्य पूरा किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने धीवर समाज की तेजी से हो रही प्रगति और सामाजिक एकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज एक संगठित समाज है, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने मछुआ कल्याण बोर्ड की स्थापना की है।

मंत्री ने समाज के युवक-युवतियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उच्च शिक्षा के जुनून का भी जिक्र किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जमीनी रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि पर कहा कि आदेश अभी लागू रहेगा और इस विषय पर आगे विचार किया जाएगा।

4dae4a21 f58c 4727 8436 5016abfe7e34 1765115600915

सिन्हा कलार समाज को 20 लाख रुपए भवन के लिए

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिन्हा कलार समाज की ओर से युवक-युवती परिचय एवं पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। सम्मेलन में 70 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना जीवनसाथी चुनने के उद्देश्य से परिचय दिया। मंत्री ने सिन्हा कलार समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

धमतरी में जिला स्तरीय सिन्हा कलार समाज की ओर से यह युवक-युवती परिचय और पारिवारिक सम्मेलन हर वर्ष नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित किया जाता है। इस साल भी यह आयोजन हुआ, जिसमें जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी युवक-युवती अपना परिचय देने पहुंचे थे। कई प्रतिभागियों ने पहले से ही अपना पंजीकरण करा लिया था।

इस मंच का मुख्य उद्देश्य युवक-युवतियों को दाम्पत्य जीवन से जोड़ने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा थे। उनके अलावा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, कलाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

f33b6be7 87dc 4b27 935b 40bf818d837b1765112154477 1765118218

युवराज सिन्हा कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऐसे मंच समाज के सदस्यों को एक-दूसरे को जानने का अवसर प्रदान करते हैं, जो समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी कारण नवंबर-दिसंबर में हर जिले में ऐसे परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं, जिससे समय की बचत होती है और योग्य वर-वधू की तलाश आसान होती है।

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि समाज का सम्मेलन हम सभी के बीच भाईचारा, प्रेम और संपर्क बढ़ाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में हम अपने सुख-दुख, समाज और संगठन की बातें साझा करते हैं, और समाज को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार करते हैं। मंत्री वर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि 50 साल पहले समाज काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं और सिन्हा कलार समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वच्छता सर्वे टीम लौटी, 4 तरह का कचरा अलग नहीं:बिलासपुर निगम के पास डस्टबिन वाहन कम, 10 करोड़ के प्रस्ताव को नहीं मिली स्वीकृति

June 17, 2026

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074394
Views Today : 83
Views Last 7 days : 5598
Views Last 30 days : 9633
Total views : 102164
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.