![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यक्रम सत्य साई संजीवनी अस्पताल में आयोजित हुआ। वहां उन्होंने दिल के मरीजों से ‘दिल की बात’ की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कुछ बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी दिया है। इन बच्चों को बच
.
सत्य साईं अस्पताल में उनका मुफ्त में इलाज हुआ। अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। ऐसे ही 2500 बच्चों को शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात के लिए बुलाया गया था। रायपुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी सत्य साईं अस्पताल पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर स्कूली छात्र और स्थानीय लोग उनके स्वागत में खड़े रहे।
हॉस्पिटल में पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सत्य साईं के डायरेक्टर सी श्रीनिवास भी मौजूद रहे। लेकिन शनिवार को एकसाथ 1758 ऐसे बच्चे जुटे, जिनके हार्ट की सर्जरी यहीं हुई थी।
इस दौरान अस्पताल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई। आज इन बच्चों से पीएम ने बात की। बच्चों ने बताया कि उनमें कोई कराटे चैंपियन तो कोई क्रिकेटर है। कोई बड़े होकर डॉक्टर तो कोई टीचर बनना चाहते हैं। इस दौरान एक बच्चे कर्तव्य ने पीएम मोदी को अपनी कविता सुनाई है।
जानिए…बच्चों और मोदी के बीच क्या हुई बात
यूपी, जौनपुर से आए ओम प्रजापति ने बताया कि, मोदी जी से बात करके अच्छा लगा। उन्होंने मेरा नाम पूछा, मेरा क्लास और मेरा गोल पूछा। मैं बड़ा होकर क्रिकेटर बनना चाहता हूं। अभी भी मैं क्रिकेट खेलता हूं। मैं अभी फर्स्ट क्लास में हूं। मेरा सत्य साईं अस्पताल में 6 महीने पहले ऑपरेशन हुआ है। मैं अभी बिल्कुल अच्छा हूं।
बिलासपुर से आई आयुषी सूर्यवंशी ने बताया कि, पिछले साल मेरा ऑपरेशन हुआ। मैं अभी क्लास थर्ड में हूं। मोदी जी ने मुझसे बात की। मैंने उन्हें बताया कि मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं। इसके अलावा उन्होंने मुझसे मेरे खेल के बारे में पूछा, तो मैने उन्हें बताया कि मैं कबड्डी खेलती हूं। मेरे पापा फार्मर हैं, मां टीचर हैं।
सागर, एमपी से आई योगिता यादव है। मोदी जी को मैंने बताया कि पिछले साल स्कूल में जांच हुई तब पता चला मेरे दिल में छेद है। इसके बाद मुझे डॉक्टरों ने यहां भेजा। 6 माह पहले सत्य साईं हॉस्पिटल में मेरा आपरेशन हुआ है। अब मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मैं हॉकी की चैंपियन हूं। मैंने हॉकी में 5 मेडल हासिल किया है।
<
