![]()
.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (एसएसवीएम) शिवाजी मार्ग का 45वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव बुधवार को रिजर्व पुलिस मैदान में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उदय कुमार राजगढ़िया ने सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, 3000 मीटर वॉक, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, जेवेलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन किया। तीन वर्गों के चैंपियन के रूप में किशोर वर्ग से वीर कुमार श्रेष्ठ, आलोक साहनी और किंजल साहू, बाल वर्ग से दीपू सारला तथा शिशु वर्ग से देव सोय को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रक्षित अग्रवाल और विभा अग्रवाल सहित रीना अग्रवाल तथा अमर सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूरे आयोजन का नेतृत्व प्राचार्य गोविंद चंद्र मिश्रा ने किया, जबकि शारीरिक शिक्षा विभाग और आचार्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह क्रीड़ा उत्सव विद्यार्थियों के कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रभावी प्रदर्शन बना।
<
