![]()
कोई भी समाज हो, आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लोग भी कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर बने यही हमारी मंशा है।
.
ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कटघोरा में सातगढ़ कंवर समाज के सम्मेलन के दौरान कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक सम्मेलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीताराम कंवर के पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि, वीर शहीद सीताराम कंवर समाज के गौरव हैं। स्वतंत्रता संग्राम में समाज के अनेक लोगों ने बलिदान दिया है। मुझे खुशी है कि आज मैंने शाहिद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया है। उन्होंने समाज के लोगों को से कहा कि वे अपने-अपने बच्चों को पढ़ाएं। युवाओं को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने कहा।
5 हजार शिक्षक व 700 से अधिक सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती
नामकरण के विवाद का पहले ही हुआ पटाक्षेप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आने के पहले ही चौक के नामकरण के विवाद का प्रशासन ने पटाक्षेप कर लिया था। हनुमानगढ़ी के पास रामपुर चौक पर जायसवाल समाज भी दावा कर रहा था। बाद में कसनिया चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम से करने सहमति बनी।
प्रतिभा सम्मान, ठाकुर देव स्थल में पूजा अर्चना की
मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के आराध्या ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना भी की। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को तीन धनुष भेंट कर सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने तेजी से कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 महीने के भीतर 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। शीघ्र ही 5 हजार शिक्षक और 700 से अधिक सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जाएगी।
शहीद सीताराम की प्रतिमा का अनावरण किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को हनुमानगढ़ी के रामपुर चौक के पास शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही प्रतिमा के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके पहले कसनिया मोड़ पर भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक नामकरण किया।
<
