Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chicken-liquor party in boxing ring…action against 12 employees | बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी…12 कर्मचारियों पर एक्शन: खेल गतिविधियों से हटाए गए 7 लोग; हाईकोर्ट बोला- संज्ञान नहीं लेते तो केस दब जाता – Chhattisgarh News
Breaking News

Chicken-liquor party in boxing ring…action against 12 employees | बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी…12 कर्मचारियों पर एक्शन: खेल गतिविधियों से हटाए गए 7 लोग; हाईकोर्ट बोला- संज्ञान नहीं लेते तो केस दब जाता – Chhattisgarh News

By adminNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 2 1761963663
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद रेलवे ने की कार्रवाई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थडे सेलिब्रेशन और शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट की सख्ती का असर दिखा है। रेलवे के GM ने शपथपत्र में बताया है कि 12 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही ह

.

वहीं इनमें से 7 कर्मचारियों को खेल गतिविधियों से हटा दिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पूछा था कि दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई है, जिस पर रेलवे की तरफ से जवाब दिया गया है। कोर्ट ने ये भी टिप्पणी की कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला दब जाता।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई की थी।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई की थी।

हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन सुनवाई की थी

दरअसल, दैनिक भास्कर डिजिटल ने बिलासपुर SECR जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर ने अपना बर्थ-डे सेलिब्रेशन में शराब और चिकन पार्टी की खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसे हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है।

डिवीजन बेंच ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को छुट्टी के दिन सुनवाई की थी। कोर्ट ने रेलवे जोन के महाप्रबंधक से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा था। साथ ही पूछा था कि मामला सामने आने पर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

जून में मनाया बर्थ-डे, तस्वीर वायरल होने पर एक्शन

SECR के स्पोर्ट्स सेल इंचार्ज श्रीकांत पहाड़ी ने 25 जून को अपने साथी कोच देवेंद्र यादव के जन्मदिन की पार्टी बॉक्सिंग क्लब में दी थी। उन्होंने अपने साथी कोचों और खिलाड़ियों को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया था।

जन्मदिन की इस पार्टी के दौरान उन्होंने मौके पर ही मछली फ्राई और चिकन पकाया, जिसके बाद बीयर और शराब पी गई। इस दौरान कुछ तस्वीरें भी ली गईं, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ। जिसके बाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने अब एक्शन लिया है।

रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी ने अपना और साथी कोच देवेंद्र यादव का मनाया जन्मदिन।

रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी ने अपना और साथी कोच देवेंद्र यादव का मनाया जन्मदिन।

रेलवे ने कहा- नियमों के अनुसार कार्रवाई

रेलवे का पक्ष रखते हुए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को GM के शपथपत्र देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने नियम 68 के तहत 12 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित की है, 7 लोगों को गतिविधियों से हटा दिया गया है। प्रारंभिक जवाब मिलने के बाद 100 दिनों के भीतर जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

हाईकोर्ट बोला- संज्ञान नहीं लेते तो दब जाता मामला

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि 25 जून की घटना है, लेकिन SECR के GM और अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं मिली?

GM को इसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई? जीएम को घटना की सूचना तब मिली जब हमने इसका संज्ञान लिया। अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला दब जाता।

बिलासपुर में बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों के मेट के ऊपर शराब-कबाब पार्टी की गई थी।

बिलासपुर में बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों के मेट के ऊपर शराब-कबाब पार्टी की गई थी।

स्पोर्ट्स असाइनमेंट से हटाए गए 7 अधिकारी

SECR के अलग-अलग विभागों में पदस्थ श्रीकांत पाढ़ी, सुभाष कुमार, बी. अनिल कुमार, सुमित कुमार, पी. तुलसी राव, विकास ठाकुर, पूर्णेन्द्र साहू ओपी. यादव, पी. ईश्वर राव, वाई. नागू राव, देवेन्द्र यादव और पीके. तिवारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव है।

वहीं, स्पोर्ट्स गतिविधियों से संबंधित अपने संबंधित असाइनमेंट से हटाए गए अधिकारियों में स्पोर्ट्स सेल के सचिव और इंचार्ज, कोच, क्लर्क और मैनेजर्स शामिल हैं। इनमें श्रीकांत पाढ़ी, पूर्णेन्द्र साहू, सुमित कुमार, पी. तुलसी राव, पी. ईश्वर राव, वाई. नागू राव और देवेंद्र यादव हैं।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी…हाईकोर्ट में छुट्टी के दिन सुनवाई:कोर्ट ने रेलवे GM से शपथ पत्र मांगा, पूछा- दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई

बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी...हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी…हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थडे सेलिब्रेशन और शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार (23 अक्टूबर) को छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने रेलवे जोन के महाप्रबंधक से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है। साथ ही पूछा है कि मामला सामने आने पर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य टीम का निरीक्षण:'शुद्ध आहार' अभियान के तहत हुई सघन जांच, साफ-सफाई के दिए निर्देश

May 6, 2026

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए

May 6, 2026

रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069689
Views Today : 42
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3835
Total views : 90733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.