Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh’s tableau selected for Unity Parade-2025 | छत्तीसगढ़ की झांकी का एकता परेड-2025 में चयन: पूरा देश देखेगा बस्तर का विकास, पीएम-गृहमंत्री रहेंगे मौजूद; CM बोले- संस्कृति पर गर्व – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh’s tableau selected for Unity Parade-2025 | छत्तीसगढ़ की झांकी का एकता परेड-2025 में चयन: पूरा देश देखेगा बस्तर का विकास, पीएम-गृहमंत्री रहेंगे मौजूद; CM बोले- संस्कृति पर गर्व – Raipur News

By adminOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 14t204714872 1760455482
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एकता परेड-2025 में बस्तर के विकास की झांकी दिखाई जाएगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में होने वाली एकता परेड-2025 में इस बार छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी शामिल की गई है। सीएम साय ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए गर्व जताया है।

.

झांकी में यह दिखाया जाएगा कि जो बस्तर कभी संघर्ष और असमानता का प्रतीक था, आज वही क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अधोसंरचना विकास के माध्यम से शांति और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है।

गृह मंत्रालय की सूची में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियां भी चयनित हुई हैं।

छत्तीसगढ़ की यह झांकी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में देश देखेगा।

छत्तीसगढ़ की यह झांकी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में देश देखेगा।

सीएम साय बोले राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए जनसंपर्क विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपरा और एकता के भाव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

उन्होंने कहा कि राज्य की झांकी ‘एकता में विविधता’ की परंपरा को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगी और यह पूरे देश को बस्तर की विकास यात्रा का प्रेरणादायी संदेश देगी।

झांकी “बदलता बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर” पर केंद्रित है।

झांकी “बदलता बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर” पर केंद्रित है।

संघर्ष से विकास की ओर संदेश पर झांकी केंद्रित

मुख्यमंत्री ने बताया कि झांकी का विषय “बदलता बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर” पर केंद्रित है। इसे जनसंपर्क विभाग ने तैयार किया है, जिसमें बस्तर की जनजातीय अस्मिता, ढोकरा धातु कला, आदिवासी चित्रकला, लोकनृत्य, वेशभूषा और आधुनिक विकास की झलक दिखाई जाएगी। झांकी का मुख्य संदेश होगा-“भय से विश्वास की ओर, बस्तर बदलाव की राह पर।”

उन्होंने कहा कि झांकी में यह दिखाया जाएगा कि जो बस्तर कभी संघर्ष और असमानता का प्रतीक था, आज वही क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अधोसंरचना विकास के माध्यम से शांति और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास और विकासोन्मुख नीतियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थायी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)

पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)

पीएम-गृहमंत्री रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस झांकी को देखेंगे। यह आयोजन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाने का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी प्रधानमंत्री मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को सशक्त बनाएगी और देश के सामने राज्य की समृद्ध विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का उज्ज्वल उदाहरण पेश करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में शादी का वादा कर युवती से रेप:मेट्रिमोनियल साइट पर हुई जान-पहचान, खुद को रेलवे का जेई बताया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

April 27, 2026

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज:विपक्ष बोला- जल संकट, सड़क और पेंशन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बुलाई बैठक

April 27, 2026

सरगुजा में लू के थपेड़े,अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब:रविवार रहा सर्वाधिक गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068890
Views Today : 42
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 4071
Total views : 89873
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.