प्रतियोगिता में बस्तर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जिन्हें सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ स्टेडियम में किया गया था। जहां बस्तर संभाग ओवरऑल चैम्पियन बनी। बस्तर की टीम ने सॉफ्टबॉल, खो-खो और बॉलीबॉल में अपना दबदबा बनाया।
.
चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांच संभाग रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में अनुशासित टीम का पुरस्कार बिलासपुर संभाग और बेस्ट मार्च पास्ट का पुरस्कार सरगुजा संभाग को प्रदान किया गया। वहीं ओवरऑल चैम्पियन का खिताब 32 अंकों के साथ बस्तर संभाग ने अपने नाम किया।
दुर्ग संभाग 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। बिलासपुर संभाग 16 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभी संभाग के खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना प्रयास किया
बस्तर पहले स्थान पर रहा प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में वॉलीबॉल बालिका 14 वर्ष में बस्तर संभाग पहला, दुर्ग दूसरा और बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा।
इसी तरह वॉलीबॉल बालक 14 वर्ष में बस्तर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर संभाग तृतीय, खो-खो बालिका 17 वर्ष अंतर्गत बस्तर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय, खो-खो बालक 17 वर्ष अंतर्गत बस्तर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा।

विजयी टीम के खिलाड़ियों को सांसद द्वारा शील्ड कप देकर सम्मानित किया
बालिका क्रिकेट टीम में रायपुर पहले स्थान पर सॉफ्टबाल बालिका 14 वर्ष में सरगुजा प्रथम, दुर्ग द्वितीय और बस्तर ने तीसरा स्थान बनाया। सॉफ्टबॉल बालक 14 वर्ष में बस्तर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और रायपुर संभाग तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सॉफ्टबॉल बालिका 19 वर्ष में बस्तर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और रायपुर तृतीय, सॉफ्टबॉल बालक 19 वर्ष अंतर्गत दुर्ग प्रथम, रायपुर द्वितीय और बिलासपुर तृतीय, क्रिकेट बालिका 19 वर्ष में रायपुर प्रथम, सरगुजा द्वितीय और बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा।
सांसद बोले- रायगढ़ के लिए गर्व की बात है रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के खिलाड़ी यहां एकजुट होकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किए, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
प्रतिभागी खिलाड़ियों की अद्वितीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट खेल भावना काफी सराहनीय है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और साथ ही उन खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया, जो इस बार आगे नहीं बढ़ पाए हैं।
<
