Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh’s plan to increase tiger population suffers setback | छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने की योजना को झटका: मध्यप्रदेश का बाघिन देने से इनकार, कहा- बाड़ा बनाओ, वहीं से वंश बढ़ाओ – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh’s plan to increase tiger population suffers setback | छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने की योजना को झटका: मध्यप्रदेश का बाघिन देने से इनकार, कहा- बाड़ा बनाओ, वहीं से वंश बढ़ाओ – Raipur News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 100 1 1760651086
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश से 2 बाघिन लाने की योजना बनाई है। सुरक्षा के प्रबंध भी हो चुके हैं, लेकिन अब इस प्रयास में नई चुनौती सामने आई है। मध्यप्रदेश वाइल्ड लाइफ ने बाघिन देने से पहले कुछ शर

.

आगे भी बाघिन यहीं रहकर शावकों को जन्म देंगी। शावक जब बड़े होंगे, तब उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। इधर, कान्हा किसली नेशनल पार्क ने तो मादा बाघ देने से साफ इनकार कर दिया है। उनका तर्क है कि वहां बाघिनों की संख्या पहले ही कम है। ऐसे में उन्हें शिफ्ट करना संभव नहीं होगा। वे फिलहाल केवल नर बाघ ही दे सकते हैं।

हालांकि, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व केवल बाघिनों को लाने पर जोर दे रहा है। इधर, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अफसरों की मानें तो मध्यप्रदेश वाइल्ड लाइफ की शर्तों को मानते हुए बाड़ा बनाएं तो इस पर करीब 20 करोड़ खर्च होंगे।

निर्माण के दौरान वाइल्ड लाइफ भी प्रभावित होगा। इलाके की दुर्गम पहाड़ियां भी बाड़ा बनाने में चुनौतीपूर्ण साबित होंगी। ऐसे में अब बाघिनों को रेडियो कॉलर लगाकर सीधे जंगल में छोड़ने का विचार है। इसे हार्ड रिलीज कहते हैं। जरूरत पड़ी, तो महज 5-10 हेक्टेयर का बाड़ा बनाया जा सकता है। इसमें 10-20 लाख रुपए का खर्च आएगा।

छत्तीसगढ़ को 2 बाघिन देने मध्यप्रदेश ने रखी यह शर्तें…

  • टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में करीब 75 से 100 वर्ग किमी का सुरक्षित बाड़ा तैयार किया जाए, जिसमें बाघिन को रखा जाए। इस सुरक्षा क्षेत्र में ही बाघिन शावकों को जन्म देगी, और जैसे ही शावक बड़े होंगे, तो उन्हें (एफ-2 जनरेशन को) जंगल में छोड़ दिया जाए। तभी 2 बाघिनों को देने की अनुमति मिलेगी।
  • कान्हा किसली टाइगर रिजर्व- मादा बाघिनों की संख्या कम है, इसलिए बाघिन ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वन अधिकारियों का मानना है कि मादा बाघों की कमी के कारण नर बाघ आपस में संघर्ष कर रहे हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मादा बाघिनों को स्थानांतरित करने का फैसला फिलहाल रोका गया है।
orig 25 1 1760651046

छत्तीसगढ़ में तीन साल में दोगुने हुए बाघ प्रदेश में बाघों की कुनबा बढ़ रहा है। पिछले 3 साल में बाघों की संख्या दोगुनी हो गई है। साल 2022 में हुई गणना के अनुसार यहां 17 बाघ थे, जिनकी संख्या आज की स्थिति में करीब 35 है। इसमें सर्वाधिक 18 बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व में ट्रेस किए गए है, जबकि गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में 7 बाघ देखे गए है।

छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों पर फिलहाल संशय हैं। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) द्वारा उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए 2 मादा बाघिन और 1 नर बाघ को शिफ्ट करने के लिए अनुमति मार्च 2025 में ही दी जा चुकी थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073951
Views Today : 573
Views Last 7 days : 2146
Views Last 30 days : 6811
Total views : 98610
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.