Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh youth dies in road accident in Jharkhand | झारखंड में सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत: अंबिकापुर लौटते समय ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा, ट्रेलर और बाइक जब्त – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Chhattisgarh youth dies in road accident in Jharkhand | झारखंड में सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत: अंबिकापुर लौटते समय ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा, ट्रेलर और बाइक जब्त – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fc6af16d 669a 45fa 96b2 24c51f26ba6e 1759921193193
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fc6af16d 669a 45fa 96b2 24c51f26ba6e 1759921193193

झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी 28 वर्षीय युवक राजन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 पर स्थित खुथवा मोड़ के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक क

.

जानकारी के अनुसार, राजन सोनी अपने फुआ के घर से अंबिकापुर लौट रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे खुथवा मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर (CG 07CA 3666) ने उसकी मोटरसाइकिल (JH 03U 7167) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का पिछला पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

गढ़वा सदर अस्पताल में होगा पीएम

घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के रंका थाना पहुंचने के बाद पुलिस पंचनामा तैयार करेगी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजेगी।

स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के इस हिस्से पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और सावधानी संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी इसी मार्ग पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में रामानुजगंज के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072848
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1375
Views Last 30 days : 5731
Total views : 96375
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.