Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Alert Bastar Sukma Bijapur Kanker | ‘मोन्था’ कमजोर…डायवर्टडेट रूट पर ट्रेनें 29 घंटे लेट: केरल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र जाने वाले यात्री परेशान, लो-प्रेशर सिस्टम से कुछ जिलों में आज बारिश होगी – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Alert Bastar Sukma Bijapur Kanker | ‘मोन्था’ कमजोर…डायवर्टडेट रूट पर ट्रेनें 29 घंटे लेट: केरल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र जाने वाले यात्री परेशान, लो-प्रेशर सिस्टम से कुछ जिलों में आज बारिश होगी – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 91761876513 1761879601
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में गुरुवार रात तेज बारिश हुई थी।

छत्तीसगढ़ में आज मौसम सामान्य होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ अब कमजोर होकर लो-प्रेशर सिस्टम में बदल गया है और पूर्वी विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम और कमजोर होकर साधारण निम्न दबाव क्षेत्र बन जाए

.

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तूफान जैसी स्थिति कहीं नहीं रहेगी, लेकिन इसके असर से कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी संभाग के लिए अलर्ट नहीं जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 28.2°C और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.8°C रहा।

वहीं चक्रवाती तूफान मोन्था के असर से रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को उनके नियमित रूट की जगह डायवर्ट किया गया। डायवर्ट रूटों पर ट्रेनें 29 घंटे तक की देरी से चल रही हैं और यह देरी और बढ़ सकती है।

डायवर्ट किए गए रूटों में पहले से ही यात्री और मालगाड़ियों का दबाव होने के कारण सामान्य रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। इससे केरल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हैं।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

comp 115 3 1761880470

बस्तर में किसानों को बड़ा नुकसान

पिछले दिनों मोन्था के चलते हुई बारिश ने बस्तर में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कहीं खड़ी फसल झुक गई तो कहीं कट चुके धान की बोरियां और ढेर खेतों में भीगकर सड़ने लगे हैं।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से ‘बड़को नाला पुलिया’ धंस गई। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

लगातार बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और पानी का दबाव बढ़ने से उसका बाकी का हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सरगुजा संभाग के क्षेत्रों में दो दिन पहले बारिश हुई थी।

सरगुजा संभाग के क्षेत्रों में दो दिन पहले बारिश हुई थी।

अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है। इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। 26 दिन की औसत वर्षा 56.2 मिमी है। यानी औसत से 59 फीसदी ज्यादा पानी अब तक गिर चुका है।

बारिश का फसलों पर पड़ेगा असर

अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर पड़ेगा। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण खराब हो सकती है। जिन किसानों की फसल की कटाई हो चुकी है और उन्हें सुरक्षित भंडारण नहीं किया होगा तो फसल के भी भीगने की आशंका है।

कृषि मौसम विभाग ने इस संबंध में किसानों को फसलों को बारिश से बचाने की सलाह दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सिंहदेव बोले-ममता को छोड़नी होगी सीएम की कुर्सी:कहा-संवैधानिक व्यवस्था ऐसी नहीं है, पूर्ण बहुमत में बनेगी नई सरकार

May 6, 2026

5 करोड़ की नहर में पहली बारिश में दरारें:रामानुजगंज क्षेत्र में ग्रामीणों की आशंका सही साबित, गुणवत्ता पर उठे सवाल

May 6, 2026

रायगढ़ में ट्रैक्टर में दबने से चालक की मौत:अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वाहन पलटा, देर रात डारआमा रोड पर हुआ हादसा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069685
Views Today : 38
Views Last 7 days : 592
Views Last 30 days : 3831
Total views : 90729
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.