Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Alert Bastar Sukma Balodabazar Dhamatari Kanker | बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत: गरियाबंद-रायगढ़ में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे; आज 4 जिलों में ऑरेंज, 19 में यलो-अलर्ट – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Alert Bastar Sukma Balodabazar Dhamatari Kanker | बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत: गरियाबंद-रायगढ़ में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे; आज 4 जिलों में ऑरेंज, 19 में यलो-अलर्ट – Chhattisgarh News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1511759318967 1759373751
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत। दोनों का शव अस्पताल लाया गया था।

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गरियाबंद जिले में दो महिलाओं की और रायगढ़ जिले में दो युवकों की जान गई। दोनों ही घटनाओं में पीड़ित तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर ग

.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 60 मिमी बारिश बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में हुई। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले दो दिनों तक बारिश तेज रहेगी, इसके बाद इसकी तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है।

आज (गुरुवार) बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और कांकेर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बस्तर, कोरबा, मुंगेली सहित 19 जिलों में यलो अलर्ट है, जहां भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पहले ये तस्वीर देखिए-

बारिश से बचने महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे रुकी थी।

बारिश से बचने महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे रुकी थी।

अस्पताल में रोते-बिलखते हुए महिलाओं के परिजन।

अस्पताल में रोते-बिलखते हुए महिलाओं के परिजन।

गरियाबंद में दो महिलाओं की मौत, एक घायल

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के डोहल गांव में बिजली गिरने से डीलेश्वरी दुर्गा (43) और सूरजो बाई (60) की मौत हो गई। बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक मौसम बदला और बादल गरजने लगा। बारिश से बचने तीन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे आ गईं।

इस दौरान एक के सीने में तो दूसरे के सिर पर बिजली गिरी। वहीं गर्भवती महिला के पांव में करंट का आभास हुआ। गर्भवती महिला का इलाज जारी है।

comp 1 61 1759373105

रायगढ़ में महुआ के पेड़ पर गिरी बिजली

वहीं रायगढ़ के छाल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आकाश किडो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19), गंजाईपाली मांझापार के निवासी थे। दोनों युवक मंगलवार को बकरी चराने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान मौसम बिगड़ने लगा और बारिश शुरू हो गई।

बचाव के लिए वे महुआ के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिर गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब दोनों युवक घर नहीं लौटे, तब परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने निकले। इसके बाद घटना की जानकारी छाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

cg mansoon 21 3 1759373836

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर

April 21, 2026

गरियाबंद में प्रगणकों को लू से बचाने बांटे गए प्याज:फील्ड प्रैक्टिकल से पहले टॉवेल दिया गया और नींबू पानी पिलाया गया

April 21, 2026

पेड़ से टकराकर जली बोलेरो, यात्री कूदे:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण हादसा, समय रहते बची जान

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068206
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1051
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89162
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.