छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो सामने आया है। शराब के नशे में वह मरीज के पैर पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जो कि 25 अक्टूबर का बताया जा रहा है। नशे में धुत डॉक्टर का नाम कृष्णा कुमार सिदार है, जो कि CHC मालखरौदा में पदस्थ है। वीडियो में रूप से देखा जा सकता है कि डॉक्टर नशे की हालत में मरीज के पैर पर गिर जाते हैं और खुद को संभाल नहीं पाते।
देखिए पहले ये तस्वीरें…

नशे में बैड में डॉक्टर नशे में बैठा नजर आया।

नशे में धुत होकर कॉल पर बात करते डॉक्टर।

युवक से बात करते करते अचानक मरीज के पैर पर गिर गया।
बताया जा रहा है कि इसके पहले भी डॉक्टर कृष्णा कुमार सिदार शराब के नशे में CHC आ चुके हैं। हालांकि, इस बार उनकी हरकत कैमरे में कैद हो गई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजन डॉक्टर के इस हरकत से नाराज हैं।
अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने ही डॉक्टर की इस स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।
वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और डॉक्टर कृष्णा कुमार सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
………………………………….
यह खबर भी पढ़ें…
नशे में धुत-हेडमास्टर…न कलेक्टर पता न पीएम का पूरा नाम,VIDEO: रमन सिंह को बताया मुख्यमंत्री, कुर्सी पर पैर रखकर सो रहा था, बच्चे खेलते रहे

कोरबा में कुर्सी पर दोनों पैर रख आराम फरमाते दिखा हेडमास्टर। नशे में धुत था।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के परसाभांठा प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। कुर्सी पर बैठते ही सो गया। ग्रामीणों ने स्कूल में आकर टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
<
