टॉप न्यूज़

जांजगीर-चांपा में 3.780 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार:स्कूटी जब्त, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए तस्कर, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए




जांजगीर-चांपा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिर्रा पुलिस ने 3.780 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देश पर बिर्रा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से गांजा बेचने के लिए ले जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम सिलादेही स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। स्कूटी से बरामद हुआ गांजा पुलिस ने कैलाश कुमार आजाद (37) निवासी टुंडरी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़कर तलाशी ली। उसके कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 57,800 रुपये बताई गई है। सप्लायर भी गिरफ्तार पूछताछ में कैलाश ने बताया कि उसने गांजा पुरुषोत्तम साहू (45) निवासी ठकुरडिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बिक्री के लिए लिया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरुषोत्तम साहू को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button