Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh raipur vandalism at magneto mall 50 bajrang dal workers arrested | मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़…बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार: थाने में घुसकर किया बवाल, चूल्हा-राशन लेकर बैठे, रायपुर पुलिस सेंट्रल जेल लेकर गई – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh raipur vandalism at magneto mall 50 bajrang dal workers arrested | मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़…बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार: थाने में घुसकर किया बवाल, चूल्हा-राशन लेकर बैठे, रायपुर पुलिस सेंट्रल जेल लेकर गई – Chhattisgarh News

By adminDecember 28, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs261766854773 1766856721
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में बजरंग दल ने तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम किया। देर रात 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया है।

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने में घुस गए थे। बवाल के बीच अरेस्ट कर पुलिस बस से सें

.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी चूल्हा और राशन लेकर आ गए थे। तेलीबांधा थाने के सामने सड़क पर टेंट लगा कर बैठे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी की संख्या पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

मौके पर 2 ASP, 4 CSP और 12 से ज्यादा थाना प्रभारी समेत अतिरिक्त बल मौजूद हैं। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट से रायपुर शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ नहीं की। सजावट को हुए नुकसान पर इतना बड़ा एक्शन लेना गलत है। वे इसका विरोध कर रहे हैं। आज का विरोध प्रदर्शन उनकी योजना का हिस्सा था। हम उस पुलिस स्टेशन को घेर रहे हैं, जहां FIR दर्ज की गई है।

प्रदर्शन से जुड़ी ये 4 तस्वीरें देखिए…

gifs27 1 1766857243
रायपुर में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन।

रायपुर में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी।

तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया।

तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया।

तेलीबांधा थाने के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स तैनात।।

तेलीबांधा थाने के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स तैनात।।

चिढ़ाने के लिए मॉल में संता की मूर्ति लगाई – बजरंग दल

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि मॉल में तोड़फोड़ की शिकायत के बाद उनके कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कांकेर में 800 लोगों ने उनके 25 हिंदू भाइयों पर हमला किया और उन्हें पीटा। अगर पुलिस चाहती तो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती थी।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई की होती तो छत्तीसगढ़ बंद नहीं होता। इस तरह की घटना नहीं होती। भले ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हड़ताल का आह्वान किया था, लेकिन मॉल मालिकों ने बजरंग दल को भड़काने के लिए सांता क्लॉज की मूर्ति लगाई। बाइबिल में कहीं भी सांता क्लॉज का जिक्र नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया था उत्पात।

कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया था उत्पात।

अब जानिए 24 दिसंबर को क्या-क्या हुआ था

दरअसल, क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे। मॉल कर्मचारियों से धर्म और जाति पूछकर सामानों में तोड़फोड़ की गई।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था। उन्होंने बंद का समर्थन भी किया था। इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, हॉकी स्टिक थे।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड ने बताया कि वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछ रहे थे ‘आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?’, आपकी जाति क्या है?’ यहां तक कि आईडी कार्ड और बैच देखकर सवाल किए जा रहे थे।

इस गिरफ्तारी के विरोध में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे।

इस गिरफ्तारी के विरोध में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।

पुलिस के पहुंचने से पहले लाखों का नुकसान

मार्केटिंग हेड के मुताबिक, वो लोग अग्रेसिव थे, डर था कहीं किसी को मार ना दे। यहां मौजूद कई स्टाफ रोने भी लगे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले काफी चीजें डैमेज हो गई थीं। सब से कास्ट पूछ रहे थे। लग रहा था कि मार ही देंगे।

इस तोड़फोड़ में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। ऐसा लग रहा था कि हालात और बिगड़ सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई चीजें तोड़ी जा चुकी थीं।

कार्यकर्ताओं ने मॉल में सजाए गए क्रिसमस ट्री में भी तोड़फोड़ की।

कार्यकर्ताओं ने मॉल में सजाए गए क्रिसमस ट्री में भी तोड़फोड़ की।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे पूरा तहस-नहस कर दिया गया।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे पूरा तहस-नहस कर दिया गया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।

CCTV में कैद हुई घटना, 40 लोगों पर केस दर्ज

मैग्नेटो मॉल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।

ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर भी की गुंडागर्दी

इससे पहले बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा था। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।

अंबुजा मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

अंबुजा मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

अंबुजा मॉल खाली कराया गया

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की घटना के बाद विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल खाली कराया गया था। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को बाहर निकाला गया। शाम के समय आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया। किसी भी तरह की स्थिति से पहले ही मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

long text quote 3 1766667978

………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ बंद…रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़: बजरंग दल कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट-कर्मी को पीटा, कांकेर में महिला का घर तोड़ा, लाठी-डंडे लेकर निकले हिंदू संगठन

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।

कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075992
Views Today : 472
Views Last 7 days : 3278
Views Last 30 days : 11110
Total views : 105915
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.