Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raipur Kharora Mojo Mushroom Factory children rescued no FIR | मोजो-मशरूम फैक्ट्री केस…28 दिन बाद भी FIR नहीं: रेस्क्यू-टीम का नहीं हुआ बयान,104 बच्चों का हुआ था रेस्क्यू, सीएसपी बोले-अधिकारियों से मांगे गए हैं सबूत – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh Raipur Kharora Mojo Mushroom Factory children rescued no FIR | मोजो-मशरूम फैक्ट्री केस…28 दिन बाद भी FIR नहीं: रेस्क्यू-टीम का नहीं हुआ बयान,104 बच्चों का हुआ था रेस्क्यू, सीएसपी बोले-अधिकारियों से मांगे गए हैं सबूत – Raipur News

By adminDecember 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs5 217522917461754894718 1766309736
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के खरोरा स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री में बाल श्रमिकों के शोषण की घटना को 28 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रेस्क्यू करने वाले जिम्मेदार अफसरों के बयान दर्ज नहीं किए गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो पाई है और न ही दोषियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रव

.

केस की विवेचना कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, रेस्क्यू करने वाले एनजीओ के अधिकारी अपना बयान दर्ज कराने उपस्थित नहीं हो रहे है। वहीं एनजीओ के जिम्मेदारों का कहना है कि, रेस्क्यू के बाद थाना जाकर पत्राचार कर चुके है। 17 दिसंबर को थाने जाकर दस्तावेज दिए है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

orig58 11763408281 1766309728
बच्चों का रेस्क्यू कर कस्टडी में लेते हुए रेस्क्यू टीम के सदस्य।

बच्चों का रेस्क्यू कर कस्टडी में लेते हुए रेस्क्यू टीम के सदस्य।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रायपुर के खरोरा स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री में 17 नवंबर को 109 बाल मजदूरों के रेस्क्यू कराया गया था। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) और बजरंग दल की शिकायत के बाद दिल्ली से आई मानवाधिकार आयोग की टीम, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस ने छापेमारी कर बाल मजदूरों का रेस्क्यू किया था।

इनमें 68 बच्चियां और 41 बच्चे शामिल थे। इस मामले में अब तक एफआईआर नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मामले में बाल आयोग और श्रम विभाग के कार्रवाई संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य नहीं दिए जाने से जांच अटकी हुई है।

image 2025 12 21t150426356 1766309590

10–15 बच्चों को एक ही कमरे में रखा जाता था

मानवाधिकार आयोग की टीम ने रेस्क्यू किए गए बच्चों को माना में रखा था। माना स्थित केंद्र पहुंची दैनिक भास्कर की टीम को बच्चों ने बताया कि, एक कमरे के अंदर 10 से 15 लोगों को रखा जाता था। उनके साथ मारपीट होती थी।

उन्हें सुबह 4-5 बजे उठाकर देर रात तक काम करवाया जाता था। खाना सिर्फ दो वक्त दिया जाता था। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि रेस्क्यू किए गए बच्चों में कुछ वही हैं, जिन्हें जुलाई में भी बचाया गया था। ठेकेदारों ने उन्हें फिर से काम दिलाने के नाम पर यहां लाकर फंसा दिया।

दैनिक भास्कर की टीम को बच्चों ने बताया कि, एक कमरे के अंदर 10 से 15 लोगों को रखा जाता था। उनके साथ मारपीट होती थी।

दैनिक भास्कर की टीम को बच्चों ने बताया कि, एक कमरे के अंदर 10 से 15 लोगों को रखा जाता था। उनके साथ मारपीट होती थी।

खतरनाक केमिकल के बीच रह रहे थे बच्चे

रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताया था कि, जब टीम फैक्ट्री के अंदर पहुंची तो सभी बच्चे अलग-अलग कामों में लगे हुए थे। कोई मिट्टी डाल रहा था, कोई पैकिंग कर रहा था, कोई बर्फ की सिल्ली उठा रहा था और कुछ बच्चे उन पर केमिकल छिड़कने का काम कर रहे थे।

टीम के सदस्यों ने बताया कि, वहां उपयोग होने वाला फॉर्मोलीन केमिकल इतना जहरीला था कि पास जाने पर आंखों में जलन होने लगी। अगर ये बच्चे लंबे समय तक इसके संपर्क में रहते, तो उन्हें गंभीर बीमारियां जिसमें कैंसर तक भी हो सकता था।

मोजों मशरूम कंपनी के बारे में जानिए

मोजो मशरूम फैक्ट्री का असली नाम मारूति फ्रेश फर्म है। मारूति फ्रेश फर्म को ही खरोरा इलाके में मोजो मशरूम के नाम से जाना जाता है। ये फैक्ट्री खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित उमा श्री राइस मिल कंपनी के परिसर में संचालित हो रही है।

श्रम विभाग के दस्तावेजों में इस मारूति फ्रेश कंपनी के नियोजक राण विश्व प्रताप सिंह को बताया गया है। उनके नाम के आगे पार्टनर लिखा हुआ है। यहां पर काम करने वाले श्रमिकों की संख्या 100 बताई गई है। राजेंद्र तिवारी को इस फैक्ट्री का लीगल एडवाइजर बताया जा रहा है।

मोजों फैक्ट्री में काम करने वाले बच्चे और मजदूर।

मोजों फैक्ट्री में काम करने वाले बच्चे और मजदूर।

AVA ने इनके खिलाफ शिकायत दी

AVA के राज्य संयोजक ने अशोक, सुदामा, नोहर, विकास, चंदन, अभी, वंशी, बुद्धदेव सहित अन्य पर बलपूर्वक नाबालिगों से काम कराने की शिकायत की है। राज्य संयोजक ने मोनिका खेतान, विमल खेतान और विश्वप्रताप सिंह राणा को फर्म का संचालक बताया है।

इस शिकायत की कॉपी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर की जिला अधिकारी और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन नई दिल्ली के निदेशक मनीष शर्मा को भी दी गई है।

image 2025 12 21t150143617 1766309445
image 2025 12 21t150200938 1766309454
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) वीरेंद्र चतुर्वेदी।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) वीरेंद्र चतुर्वेदी।

अब पढ़िए पुलिस ने क्या कहा ?

रायपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) वीरेंद्र चतुर्वेदी से दैनिक भास्कर की टीम को बताया कि, मामले में जांच की जा रही है। श्रम और बाल आयोग के अधिकारियों से कार्रवाई का दस्तावेज साक्ष्य मांगा गया है। मोजो मशरूम फैक्ट्री से बच्चों का रेस्क्यू करने वाले सभी अधिकारी और सदस्यों का इसमें बयान होना है। अधिकारियों और बच्चों के बयानों और साक्ष्य के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075264
Views Today : 20
Views Last 7 days : 2206
Views Last 30 days : 9865
Total views : 104287
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.