Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raipur IPS Ratanlal Dangi accused of sexual harassment | IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप: डांगी बोले-ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी,आरोप झूठे; अब महिला का ऑडियो सामने आया – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raipur IPS Ratanlal Dangi accused of sexual harassment | IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप: डांगी बोले-ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी,आरोप झूठे; अब महिला का ऑडियो सामने आया – Chhattisgarh News

By adminOctober 24, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ratanlal dangi 0116399058041761197044 2 1 1761240299
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

.

वहीं आईपीएस डांगी ने भी डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं। इस केस में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ऑडियो में युवक और महिला के बीच डिनाय करने से लेकर सीनियर अफसर को बयान देने की बातें हो रही है।

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘चाहे IPS हो या IAS, अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी जांच होगी। और अगर जांच में दोष सिद्ध हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। (फाइल फोटो)

IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। (फाइल फोटो)

आईजी रतनलाल डांगी ने डीजीपी से ब्लैकमेल की शिकायत की है। डांगी के मुताबिक महिला की ये शर्तें थी…

3aokes 1761210887

अब जानिए पूरा मामला

पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर को औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे।

शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।

शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

डांगी बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

महिला के आरोपों पर दैनिक भास्कर ने आईपीएस रतनलाल डांगी से बात की। भास्कर से चर्चा के दौरान रतनलाल डांगी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में ही सीनियर अफसरों से की है।

महिला को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।

ips 1761209599

IG आनंद छाबड़ा करेंगे मामले की जांच

IPS रतनलाल डांगी की शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आईजी आनंद छाबड़ा को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है जांच अधिकारी पहले महिला से पूछताछ करके बयान और डिजिटल साक्ष्य लेंगे।

महिला से बयान लेने के बाद IPS रतनलाल डांगी का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। जांच टीम में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट कब तक आएगी? इस संबंध में जांच टीम और पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय।

नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय।

डांगी सोशल मीडिया पर अपनी योगासन की तस्वीरें अक्सर शेयर करते थे-

योग करते हुए IPS रतनलाल डांगी। (फाइल फोटो)

योग करते हुए IPS रतनलाल डांगी। (फाइल फोटो)

IPS ने कहा कि वे इन आरोपों की शिकायत पहले ही अफसरों से कर चुके है।

IPS ने कहा कि वे इन आरोपों की शिकायत पहले ही अफसरों से कर चुके है।

सोशल मीडिया पर IPS रतनलाल डांगी ने अपने योगाभ्यास के कई वीडियो शेयर किए हैं।

सोशल मीडिया पर IPS रतनलाल डांगी ने अपने योगाभ्यास के कई वीडियो शेयर किए हैं।

योगासन करते हुए IPS रतनलाल डांगी। फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ली गई हैं।

योगासन करते हुए IPS रतनलाल डांगी। फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ली गई हैं।

पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने मामले में साधी चुप्पी

महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद विभाग के कुछ अधिकारी महिला पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं, पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में अब तक अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे मामले में पुलिस मुख्यालय के अधिकारी जांच का निर्देश देकर चुप्पी साधे हुए है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दुर्ग के DSP ने शादी का झांसा देकर किया रेप:खुद को कुंवारा बताकर युवती को किया प्रपोज; 2 बच्चों का है पिता

छत्तीसगढ़ में एक DSP पर रेप का केस हुआ है।

छत्तीसगढ़ में एक DSP पर रेप का केस हुआ है।

छत्तीसगढ़ में एक DSP (Deputy Superintendent of Police) पर ही रेप का केस हुआ है। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ युवती ने शिकायत की है। आरोप है कि, विनोद मिंज ने शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता:कोरबा में नाबालिग ने ईंट से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

April 30, 2026

उत्तर छत्तीसगढ़ में लू के थपेड़े, अधिकतम तापमान 41 डिग्री:सरगुजा में बादल छाए रहने से बढ़ी उमस, दो दिनों में फिर बदलेगा मौसम

April 30, 2026

संडे बाजार में दुकान लगाने के विवाद पर जानलेवा हमला:आरोपी ने ठेले से चाकू उठाकर किया अटैक, युवक की हालत गंभीर

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069276
Views Today : 90
Views Last 7 days : 944
Views Last 30 days : 4049
Total views : 90278
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.