शाम ढलने के बाद लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा लेकर बाहर निकल रहे हैं
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार से तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। इससे ठंड अधिक बढ़ सकती है। वहीं लोग ठंड से बचाव के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं।
.
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का एहसास है। तापमान 12 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन बुधवार से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट होने से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान
सुबह के समय पड़ती है ओस की बूंदे
मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इससे पहले से अधिक ठंड का असर रहेगा।
वहीं शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से 11 व 12 डिग्री सेल्सियस तक की संभावना है। इस दौरान आसमान भी साफ रहेंगे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह ओस की बूंदे भी देखी जा रही है।
दिन में भी शीतलहर से ठंड का एहसास
आसमान साफ है, लेकिन सुबह के समय शीतलहर चल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में भी ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले 2 दिनों से इसी तरह की स्थिति है। हल्की हवाओं के चलने से लोग शाम होने के बाद से अपनी कानों को गरम कपड़ों से ढंक कर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
ठंड ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी
जिले में कई स्कूलों में सुबह 7 से लेकर साढ़े 7 बजे तक बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इसे देखते हुए NSUI के पदाधिकारियों द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव के लिए डीईओ से मौखिक रूप से चर्चा की है।
NSUI जिलाध्यक्ष आरीफ हुसैन ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट और तेज ठंड को देखते हुए प्रशासन का स्वतः संज्ञान में लेना चाहिए।
जल्द ही आदेश जारी नहीं होता है, तो NSUI द्वारा सुबह की स्कूलों के समय को बढ़ाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा जाएगा।
<
