छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। शराब के नशे में वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए है। मामला लैलूंगा थाना क्षे
.
मिली जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय शख्स ग्राम बनेकेला में रहने वाला है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे घरेलू बाद को लेकर महिला का अपनी ननंद से विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई।
इसे देख पति ने बीच-बचाव किया। वह शराब के नशे में था। बीच-बचाव के बाद कमरे में दंपती झगड़ने लगे। गाली-गलौज करते हुए उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। दर्द से कहराता हुए वह बाहर निकला।

प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में लैलूंगा थाना क्षेत्र का है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
इन धाराओं के पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। इस मामले में पीड़ित पति ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296 , 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस हिरासत में पत्नी, पूछताछ जारी
फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
……………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट-पार्ट पर मारा, भिखारी बोला:रायपुर में थाने के सामने जिंदा जली महिला, पेट्रोल छिड़ककर पहुंची थी; हुई थी लव-मैरिज

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई थी।
राजधानी रायपुर में पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…
<
