Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Raigarh: Violence erupts after parrot fails to fly away | घर में पाले हुए तोते को लेकर परिवार में झगड़ा: बड़े भाई ने अपने बच्चों संग मिलकर छोटे भाई को मारा, डंडे से पीटा; गंभीर घायल – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Raigarh: Violence erupts after parrot fails to fly away | घर में पाले हुए तोते को लेकर परिवार में झगड़ा: बड़े भाई ने अपने बच्चों संग मिलकर छोटे भाई को मारा, डंडे से पीटा; गंभीर घायल – Raigarh News

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
maarpith dainik bhaskar 1760801755
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तोता का उड़ने के बाद नहीं मिलने पर बड़े भाई और उसके बेटो ने लात-घूसों से पीटा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तोता पिंजरा से उड़ा तो परिवार में झगड़ा हो गया। घर में पाले तोते को खोजने की बात को लेकर बड़े भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर भाभी से विवाद किया जिसके बाद छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

.

मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है परिवार के सदस्यों ने उसे डंडे से भी मारा है, जिससे उसके पीठ, सिर, घुटने, दाहिने हाथ में चोट आई है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना की सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

घटना की सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

काफी खोजबीन की, पर तोता नहीं मिला

ग्राम टेरम का रहने वाला परमेश्वर बंजारे (36 साल) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वे लोग तीन भाई हैं और वह मंझला भाई है। सबसे बड़ा भाई ईश्वर बंजारे अपने घर में तोता को पालकर रखा है, जो शुक्रवार (17 अक्टूबर) को कहीं उड़कर भाग गया।

जिसे खोजने के लिए परमेश्चर घर से बाहर गया। उसने तोता की काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो वापस घर लौट आया।

इस दौरान उसकी भाभी गीता बंजारे ने उससे तोता के बारे में पूछताछ की, तो परमेश्वर ने बताया कि तोता कहीं नहीं मिला। जिससे उसकी भाभी गुस्सा करते हुए तोता का खोजबीन नहीं किए जाने की बात कहने लगी।

इससे दोनों के बीच मामूली बहस शुरू हो गया। इतने में परमेश्वर का बड़ा भाई ईश्वर बंजारे, उसका बेटा हरिशंकर बंजारे और यशवंत बंजारे वहां पहुंचे।

परमेश्वर को लड़ाई कर रहे हो कहते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों ने मिलकर लात-घुसा से परमेश्वर की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

भतीजा ने डंडे से पीटा

भतीजे यशवंत बंजारे ने घर में रखे डंडे से भी मारपीट की। इस दौरान परमेश्वर के पीठ, सिर, घुटने, दाहिने हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची। मारपीट की घटना को देखकर परमेश्वर की पत्नी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया।

थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया

जब किसी तरह मामला शांत हुआ, तो घायल परमेश्वर घरघोड़ा थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामले की सूचना पर आरोपी ईश्वर बंजारे, हरिशंकर बंजारे, यशवंत बंजारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074698
Views Today : 122
Views Last 7 days : 5610
Views Last 30 days : 9766
Total views : 102759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.